News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: अपर जिलाधिकारी ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित अधिसेवानिवृत्त पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान करायें।
वरिष्ठ कोषाधिकारी रवीन्द्र प्रताप सिंह ने पेंशनरों से सुझाव प्राप्त कर विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा की। उन्होंने पेंशनरों से कहा कि कोषागार में जीवित प्रमाण पत्र नवम्बर-माह में देने की अनिवार्यता समाप्त कर, पूरे वर्ष में किसी भी माह में जीवित प्रमाण-पत्र उपलब्ध करा सकते हैं। बशर्ते, अगले वर्ष उसी माह में जीवित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिस माह में इस वर्ष दिया गया है। उन्हांने कहा कि पेंशनर्स किसी भी सहज जनसेवा केन्द्र पर जीवित प्रमाण पत्र को ऑनलाइन प्रेषित कर सकतें हैं। दिनांक 30 जून एवं 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त पेंशनर्स को एक वेतन वृद्धि नेशनल आधार पर दिये जाने के लिए सभी कार्यालयाध्यक्षों को सूचित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल कैशलेस चिकित्सा योजना के बारे मे योजना का लाभ लेने के लिए राजकीय पेंशनर्स, (परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के सेवानिवृत्त पेंशनर्स को छोड़कर) अधिकारिक साइट पर ऑनलाइन कर सकते हैं।
कोषाधिकारी ने कहा कि ऐसे पेंशनर जिनका ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र नहीं हो पा रहा है और वे कोषागार आने में असमर्थ है, तब हमारे कोषागार कार्मिक उनके घर जाकर सत्यापन कर जीवित प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए पेंशन भेजने का कार्य करेंगे, बशर्ते इस आशय की सूचना कोषागार को दी जाये।