Breaking News in Primes

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य सामूहिक वंदेमातरम् गायन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित

0 25

News By-नितिन केसरवानी

मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र, मोमेंण्टों देकर किया सम्मानित

भारत स्काउट गाइड एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चों एवं उपस्थित लोगो के द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का किया गया गायन

प्रयागराज: उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कालेज, मम्फोर्डगंज में विजय दिवस के अवसर पर आयोजित सामूहिक वंदेमातरम् गायन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने प्रो0 गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, पद्वमश्री डॉ0 सोमा घोष तथा श्री गुणवन्त सिंह कोठारी जी के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने शहीदों के परिजनों श्रीमती संतोष देवी पत्नी स्व0 हवलदार लालमनी यादव, श्रीमती राधा देवी पत्नी स्व0 सिपाही शिवपूजन द्विवेदी, श्रीमती पूजा यादव पत्नी हवलदार स्व0 नंद लाल यादव एवं श्रीमती इंदिरा देवी पत्नी सिपाही स्व0 राम भारत को अंगवस्त्र, मोमेंण्टों देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारत स्काउट गाइड एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चों एवं उपस्थित लोगो के द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया।

इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 2047 में जब भारत विकसित राष्ट्र होगा, तब इस देश का संचालन बच्चों आपके हाथ में होगा। विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित हो गया है, जिसे प्राप्त करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् का महामंत्र सभी को स्मरण रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् कोई साधारण महामंत्र नहीं है, यह आंनद मठ की आत्मा है, आजादी की लड़ाई का महामंत्र है, भारत की शास्वत चेतना है, इस चेतना के आधार पर आज का जो समय है, वह हम सबको ध्यान में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् का गान करते हुए हमारे कितने वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने फांसी के फंदे को चूम लिया, उनकी गिनती भी आज सबको मालूम नहीं है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह वंदे मातरम् का महामंत्र जो आजादी दिला सकता है वह विकसित राष्ट्र बना सकता है। यह वंदे मातरम का महामंत्र भ्रष्टाचार मुक्त भारत बना सकता है। यह वंदे मातरम का गान भारत को विश्वगुरू बना सकता है। वंदे मातरम् का गान करते जाइए, देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ता जायेगा। उन्होंने कहा कि आज यहां पर बकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय जी के द्वारा लिखित पूर्ण वंदे मातरम् का अनावरण किया गया है। उन्होंने सभी से इसको पूरा पढ़ने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि शक्ति की आराधना भक्ति भावना के साथ करने से एक भारत, श्रेष्ठ भारत होने से कोई रोक नहीं सकता है। वंदे मातरम् के गान से अखण्ड भारत का स्वप्न पूरा होगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत को विश्वगुरू बनाने का काम हम सभी लोग मिलकर करेंगे और दुनिया की कोई ताकत भारत को विश्व गुरू बनने से रोक नहीं सकती है। कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की जय जयकार पूरी दुनिया में हो रहा है। आज हम विजय दिवस को मना रहे है। आज का भारत इतना मजबूत है कि वह अपने विरोधियों को मुहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज का समय भारत का समय है, भारत की आने वाली पीढ़ी का समय है, जब आजादी के 100 वर्ष 2047 में पूर्ण होंगे, तब हम विकसित भारत होंगे, सामरिक एवं आर्थिक महाशक्ति होंगे, कोई गरीब नहीं रहेगा। भारत की नीति, विचार, संस्कार, शिक्षा के बल पर हम आगे बढ़ रहे है और आगे बढ़ने से हमें कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सांस्कृतिक गौरव का यह महामंत्र वंदे मातरम् कालातीत है, यह आज भी है, यह कल भी था और भविष्य में भी रहेगा। उन्होंने कहा कि आप सब आगे बढ़े, यह सरकार आपकी है और हमेशा आपके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है एक भारत, श्रेष्ठ भारत। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि मेला क्षेत्र में सामूहिक वंदे मातरम् का गायन का आयोजन कराया जायेगा एवं वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय जी की प्रतिमा स्थापित करायी जायेगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो0 गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए अत्यंत ही गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक गौरव एवं भारतीय अस्मिता के भाव को सुदृढ़ करने हेतु एक प्रेरणादायी पहल है।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में मा0 गुणवंत सिंह कोठारी, अपनी संगीत साधना भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण तथा देशभक्ति के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाली पद्वमश्री डॉ0 सोमा घोष ने वंदे मातरम् के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 रंजना त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0के सिंह, मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, मा0 विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी, महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा काफी संख्या में स्कूली बच्चे एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!