Breaking News in Primes

थाना कोखराज पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0 53

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: थाना कोखराज पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि दिनांक 11.07.2025 को थाना कोखराज पर वादी द्वारा सूचना दी गयी कि अभियुक्त मेरी नाबालिग बहन को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोखराज पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया था। पीड़िता के बयान व सक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 65 (1) बीएनएस व 5J (2) /6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गयी थी। उपरोक्त क्रम में दिनांक 13.12.2025 शनिवार को थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सचिन पटेल पुत्र छेद्दू निवासी मोहनपुर थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त न्यायालय भेजा गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!