दो मंत्रियों का जिला आगमन आज, विकास के साथ स्वास्थ्य ,शिक्षा एवं भ्रष्टाचार के मुद्दों पर हो सकती है चर्चा।
दो मंत्रियों का जिला आगमन आज, विकास के साथ स्वास्थ्य ,शिक्षा एवं भ्रष्टाचार के मुद्दों पर हो सकती है चर्चा।
सीधी
सीधी जिले में मुख्यमंत्री आगमन स्थगित होने के बाद आज प्रदेश के दो मंत्री जिला पहुंच रहे हैं जहां विकास के साथ जिले में बादल स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था तथा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हो सकती है।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामों उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल आज दोपहर 2:30 बजे सीधी सर्किट हाउस पहुंचेंगे जो 3:30 से जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत 4:30 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे एवं शाम 6 बजे बिजुरी जिला अनूपपुर के लिए रवाना होंगे।
वही मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल का देर रात 10 बजे सीधी सर्किट हाउस में आगमन हो रहा है जिनका रात विश्राम भी सुनिश्चित किया गया है।
प्रेसवार्ता दौरान पत्रकारों द्वारा बादहाल स्वास्थ्य शिक्षा तथा व्याप्त भ्रष्टाचार प्रशासनिक अधिकारियों के मनमानी के मुद्दे उठाए जा सकते हैं।