Breaking News in Primes

नगर परिषद मझौली के उप निर्वाचन को लेकर आयोजित की गई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक। आदर्श आचरण संहिता व मतदान पर हुई चर्चा,10,856 मतदाता करेंगे मतदान। अभी तक चार अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन फॉर्म जिसमें पति-पत्नी सामिल।

0 251

नगर परिषद मझौली के उप निर्वाचन को लेकर आयोजित की गई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक।

 

आदर्श आचरण संहिता व मतदान पर हुई चर्चा,10,856 मतदाता करेंगे मतदान।

 

अभी तक चार अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन फॉर्म जिसमें पति-पत्नी सामिल।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

नगर परिषद मझौली के उप निर्वाचन के मद्देनजर जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आज 12 दिसंबर को की गई। जहां आदर्श आचरण संहिता, मतदान केन्द्रों की व्यवस्था और नामांकन प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) राकेश शुक्ला ने बताया कि नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष 2025 (उत्तरार्द्ध) हेतु निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होते ही नगर परिषद मझौली क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। इस अवधि में अभ्यर्थियों को वाहन उपयोग, लाउडस्पीकर संचालन तथा चुनाव कार्यालय व्यवस्थापन के लिए निर्धारित अनुमति प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर परिषद मझौली क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति या राजनीतिक दल, अभ्यर्थी, इलेक्शन एजेंट, दल के सदस्य या समर्थक बिना अनुमति हेलीकॉप्टर का उपयोग, वाहन रैली, जुलूस या आमसभा का आयोजन 31 दिसम्बर 2025 की रात्रि 12 बजे तक नहीं कर सकेगा। इसके लिए उपखंड दंडाधिकारी मझौली को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो नियमों के अनुरूप उचित कारण सहित प्रस्तुत आवेदन पर सशर्त अनुमति प्रदान कर सकेंगे तथा आवश्यकता अनुसार अनुमति में विनियमन भी कर सकेंगे।

 

उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर नगर परिषद मझौली आर.पी. त्रिपाठी ने बताया कि नगर परिषद मझौली के अध्यक्ष पद हेतु उप निर्वाचन वर्ष 2025 (उत्तरार्द्ध) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नामांकन प्रक्रिया 8 दिसंबर 2025 को प्रातः 10.30 बजे उपखंड अधिकारी मझौली के पुराने न्यायालय भवन, कक्ष क्रमांक-1 में प्रारंभ हो चुकी है। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 दोपहर 3 बजे निर्धारित है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 16 दिसंबर 2025 को की जाएगी, जबकि नाम वापसी की तिथि 18 दिसंबर 2025 प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक तय की गई है।मतदान 29 दिसंबर 2025 को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक नगर परिषद मझौली के 15 मतदान केन्द्रों में संपन्न होगा। जहां कुछ 10,856 मतदाता मताधिकार का उपयोग करेंगे जिसमें

पुरुष मतदाता 5490, महिला मतदाता 5366 सामिल हैं। मतगणना 31 दिसंबर 2025 को प्रातः 9 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मझौली में की जाएगी। संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया ईवीएम के माध्यम से सम्पन्न होगी।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशुतोष द्विवेदी, जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मिश्रा, कांग्रेस से अखंड प्रताप सिंह, भाजपा से अमित प्रधान, कम्युनिस्ट पार्टी से सुंदर सिंह बघेल, आम आदमी पार्टी से सजन अग्रहरी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

*चार अभ्यर्थियों ने जमा किया नामांकन फॉर्म।*

 

 

नगर अध्यक्ष मझौली के उप निर्वाचन के लिए नामांकन फॉर्म जमा करने पांचवें दिन 12 दिसंबर को पति-पत्नी विदेश सिंह पिता नेपाल सिंह व पूर्व नगर अध्यक्षा रूबी सिंह पति विदेश सिंह के द्वारा एक साथ नामांकन फॉर्म जमा किए जाने से लोगों में संशय की स्थिति निर्मित हो गई है। वहीं कांग्रेस के जिला एवं संभाग पदाधिकारियों के मझौली पहुंचने में लोगों के बीच संसय की स्थिति से विपरीत

तरह-तरह के चर्चाएं गलियारों में व्याप्त है। पति-पत्नी के नामांकन को लेकर लोगों के बीच जो संशय की स्थिति बनी हुई है उसमें फॉर्म निरस्त होने की संभावना मानी जा रही थी। लेकिन संभाग व जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों का आगमन संभावना में भी संसय

पैदा कर दी है।

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर तक कुल चार अभ्यर्थियों ने नामांकन फॉर्म लिया था जिसमें एक अभ्यर्थी लवकेश सिंह गहरवार के द्वारा 9 दिसंबर को ही नामांकन फॉर्म जमा किया गया था। आज 12 दिसंबर को तीन नामांकन फॉर्म जमा किए गए हैं जिसमें कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी विदेश सिंह पिता नेपाल सिंह, रूबी सिंह पति विदेश सिंह, व्यापारी वर्ग से रजनीश गुप्ता पिता बुद्धसेन गुप्ता शामिल जो भाजपा पार्टी के दावेदार बताए जा रहे हैं। लेकिन पूर्व चुनाव में पार्टी के विपरीत जाने के कारण प्रबल दावेदार की श्रेणी में नहीं माने जा रहे हैं।वही दो लोगों द्वारा आज 12, दिसंबर को और नामांकन फॉर्म लिया जाना बताया गया है जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता एवं गोरेलाल सोनी का नाम शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!