Breaking News in Primes

बजरंग फाइटर एवं जीसीएम ने जीता आज का एमपीएल मुकाबला,जीसीएम मझौली ने लगाई जीत की हैट्रिक,

0 228

 

*सीधी/मझौली राहुल नापित*

विगत 30 नवम्बर से शहीद अनिल सिंह स्टेडियम मझौली में खेले जा रहे एमपीएल सीजन -01के छठवें दिन का 10वा व 11वा मुकाबला क्रमशः गुप्ता एसोसिएशन खडौरा,व बजरंग फाइटर तथा जीसीएम मझौली व के. के. एसोसिएट के बीच मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई सीधी के उपाध्यक्ष नव भारत समाचार पत्र के मझौली संवाददाता रामभूषण तिवारी के मुख्य अतिथि व भाजपा मण्डल अध्यक्ष मझौली एडवोकेट प्रवीण तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता बीरेंद्र सिंह, पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दैनिक जागरण संवाददाता मझौली अरविंद सिंह परिहार, समाजसेवी अमिताभ सिंह सोनू के विशेष उपस्थिति में खेला गया।जहां मझौली पत्रकार संघ के महासचिव विंध्य भारत के संवाददाता अपिल सिंह रोहित, सचिव दैनिक बीर दृष्टि के पंकज सिंह सोनू,उपाध्यक्ष देशबन्धु के शैलेंद्र दाहिया,सहसचिव दैनिक प्राइम्स टीवी के रिपोर्ट रामेश्वर दुवेदी मंचासीन रहे।

दो पारियों में खेले गए एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रथम पारी गुप्ता एसोसिएशन खडौरा व बजरंग फाइटर के बीच खेला गया जहां बजरंग फाइटर ने जीत हासिल किया वहीं दूसरा मुकाबला जीसीएम मझौली एवं के के एसोसिएट के बीच खेला गया जहां जीसीएम मझौली ने शानदार जीत हासिल करते हुए जीत की हैट्रिक लगाने में सफल रही।बता दें कि जीसीएम मझौली ने अभी तक तीन मैच खेला और तीनो मैच में जीत हासिल किया है। आज के खेले गए दोनों मैचो में मैन ऑफ द मैच मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई मझौली के द्वारा कमेटी को राशि प्रदान कर चयनित खिलाड़ी को मुख्य अतिथि व अतिथियों के हाथो प्रदान कराया गया। क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए यह खेल किसी सौगात से काम नहीं है किस खेल में 8 टीम भाग ली है जिसमें लगभग एक सैकड़ा खिलाड़ियों को खेल सीखने का अच्छा मौका मिला है जहां खिलाड़ियों के साथ क्षेत्र वीडियो में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!