Breaking News in Primes

कौशाम्बी: चचेरी मौसी से शादी करने की जिद पर अड़ा युवक, जाने आगे फिर क्या हुआ

0 72
News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

परिजनों के विरोध और अनहोनी की धमकी के बाद दोनों परिवारों की सहमति से मंदिर में हुई शादी

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोहब्बतपुर पइंसा के एक गांव में युवक अपनी चचेरी मौसी से शादी करने की जिद पर उतरया आया। इस रिश्ते को लेकर परिजनों ने विरोध किया। युवक और युवती ने अपने साथ अनहोनी होने की धमकी देने लगे। भयभीत परिजनों ने युवक-युवती के निर्णय स्वीकार कर लिया। मंगलवार को परिवार और स्थानीय पुलिस की सहमति पर दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।

दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी कृष्णा कुमार का अपनी मौसी के यहां काफी दिनों से आना जाना रहता था। इस दौरान कृष्ण कुमार को अपनी चचेरी मौसी पर दिल आ गया। दोनों के बीच प्यार और नजदीकियां बढ़ी। इस बात की परिजनों को भनक तक न लगी। युवक के परिजन उसके शादी की चर्चा करने लगे। तो युवक ने चचेरी मौसी से शादी करने का निर्णय सुना दिया।

परिजनों ने इसका विरोध किया। दोनों की मर्यादा की ऊंच नीच समझाते हुए परिजनों ने युवक को समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवक और युवती के मुखर होने पर दोनों पक्ष के परिजनों के बीच रंजिश की खाई बनने लगी। युवक-युवती ने अपने साथ अनहोनी होने की धमकी देने लगे। इसको सुनकर परिजन सहम गए। उधर आक्रोशित युवती के परिजनों ने पुलिस में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दिया। लेकिन बगावत पर उतरे युवक और युवती को बालिग बताते हुए पुलिस कार्रवाई करने से मना कर दिया।

अखिरकार दोनों पक्ष के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। मंगलवार को पुलिस और दोनों परिवारी जनों की उपस्थित वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कृष्णा और संजना ने एक दूसरे को वरमाला डाला। इस दौरान दोनों पक्ष के परिजनों ने पुलिस को समझौता पत्र लिखा कि इस शादी से उन्हें ऐतराज नहीं है और उन्हें पुलिस व कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है।

इस संबंध में मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली प्रभारी रोशन लाल ने बताया कि युवक-युवती दोनों बालिग हैं। अपने परिजनों की सहमति पर मंदिर में शादी कर पति-पत्नी के रूप में एक दूसरे को स्वीकार लिया है। दोनों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!