Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने चक गुलाम आलम कछार कौशाम्बी-ताड़ी मुस्तकिल, चित्रकूट मार्ग को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर निर्माणाधीन सेतु के निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा

0 14

News By- हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

परियोजना प्रबन्धक सेतु निगम से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश

कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज चक गुलाम आलम कछार (गढ़वा) कौशाम्बी-ताड़ी मुस्तकिल, चित्रकूट मार्ग को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर निर्माणाधीन सेतु, पहुॅच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्यों के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण कर जायजा लिया।

जिलाधिकारी द्वारा परियोजना प्रबन्धक,सेतु निगम से परियोजना की आरम्भ तिथि एवं कार्य पूर्ण होने की तिथि आदि की जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि परियोजना के पूर्ण होने की निर्धारित समयावधि माह-जून 2025 तक थी। उन्होंने निर्माण कार्य लम्बित पाये जाने के बावजूद भी अनुबन्धित फर्म के विरूद्ध जुर्माना आदि कार्यवाही न किए जाने एवं निर्माण कार्य की प्रगति का नियमित अनुश्रवण न किए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए परियोजना प्रबन्धक,सेतु निगम से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना प्रबन्धक, सेतु निगम को और लेबर बढ़ाकर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!