हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल 09 अभियोगों से सम्बन्धित 12 अभियुक्तों को अगल-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया गिरफ्तार अभियुक्तों में केस नं0 1042/2023 से सम्बन्धित 03 वारण्टी अभियुक्त 1. भीम सिंह पुत्र राधेश्याम यादव 2. प्रहलाद सिंह पुत्र मातादीन यादव 3. बचान सिंह पुत्र राधेश्याम निवासीगण काजीपुर पथरावां थाना सैनी वा परिवाद सं0 2397/16 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्ता लक्ष्मी देवी पत्नी मिठाई लाल निवासी नगर पंचायत अझुआ थाना सैनी वा मु0अ0सं0 230/24 धारा 323/504/354/304/34 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी रितू केशरवानी पुत्री राम लाल निवासी भोला चौराहा अझुआ थाना सैनी वा मु0अ0सं0 660/08 से सम्बन्धित 02 वारण्टी अभियुक्त 1.बाबू लाल पुत्र स्व0 सुन्दर लाल 2.कुन्ना पत्नी बाबू लाल निवासीगण ग्राम निदुरा थाना सैनी वा मु0अ0सं0 412/23 धारा 457/380/411/328 भादवि थाना कोखराज से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त गोलू पुत्र घूरे लाल सरोज निवासी मौहारी बाग मजरा गोविन्दपुर गोरियो थाना सैनी वा केश नं0 3518/2013 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त महेश पासी पुत्र स्व0 केदार नाथ पासी निवासी महुबारी थाना सैनी वा केश नं0 45/2009 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त जय चन्द पुत्र भुल्ला पासी निवासी सिराथू थाना सैनी वा एनसीआर नं0 110/2005 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त साजन पुत्र रामहित निवासी महेशपुर गनपा थाना सैनी वा मु0अ0सं0 827/2015 से सम्बन्धित 02 वारण्टी अभियुक्त 1.बछराज पासी पुत्र स्व0 गजोधर उर्फ राम सवारे निवासी वार्ड नं0 06 अझुआ थाना सैनी को थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।