हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: कसिया पश्चिम निवासी अशोक सिंह पुत्र केशलाल ने आज दिनांक 23 नवंबर 2025 को थाना कोखराज पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार सिंह निमंत्रण समारोह में गया था, जिसके बाद अचानक लापता हो गया।
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोज अभियान शुरू किया। कोखराज पुलिस टीम ने अलग–अलग स्थानों पर पड़ताल, आसपास लोगों से पूछताछ तथा संभावित जगहों पर लगातार तलाश की।
तेज़ी से की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस ने मात्र चार घंटे के भीतर युवक आशीष को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर युवक को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
परिजनों ने युवक की शीघ्र बरामदगी पर उपनिरीक्षक की सक्रियता और तत्परता की सराहना की। थाना कोखराज पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही ने जनविश्वास को और मजबूत किया है।