Breaking News in Primes

प्रयागराज में नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं का हंगामा,बोले हमारे साथ धोखा हुआ,बिना मान्यता के लिया एडमिशन

0 18

News By- नितिन केसरवानी

*कॉलेज प्रशासन की ओर से डायरेक्टर ने कहा की इंडियन नेशनल काउंसिल से मान्यता लेने के लिए कुछ समय दिया जाए*

प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत में करमा स्थित नरसिंह पैरामेडिकल सेंटर के नर्सिंग छात्र एवं छात्राओं ने बुधवार को जमकर किया हंगामा और कॉलेज के कैम्पस में ही धरने पर बैठ गए। कालेज प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। छात्र अभी भी मौके पर जमा हैं। उनका कहना है कि कालेज नेशनल काउंसिल ऑफ इंडिया (आईएनसी) से मान्यता प्राप्त नहीं है। कालेज प्रशासन ने ये बात छात्रों से क्यों छिपाई हैं। उनके साथ धोखा हुआ है। उन्होंने बिना मान्यता के उनका एडमिशन लिया । उनका भविष्य खतरे में डाला। या तो उन्हें किसी दूसरे कॉलेज में ट्रांसफर किया जाए या फिर उनकी फीस वापस कराई जाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाएगी। वे धरने से नहीं उठेंगे।

वहीँ धरने पर बैठी बीएससी नर्सिंग की छात्राओं ने बताया कि चार बैच में कॉलेज चलता है। जिसमें लगभग 200 छात्रों का एडमिशन हुआ है। प्रत्येक छात्राओं से एक सेमेस्टर का 1 लाख 20 हजार रुपए फीस के नाम पर लिया गया है। उन्होंने बड़े ही मुश्किल से कोर्स की फीस जमा की है। अब आखिरी सेमेस्टर के दौरान पता चला है कि कालेज की इंडियन नेशनल काउंसिल से मान्यता नहीं है। विरोध करने पर उन्हें कॉलेज प्रशासन के द्वारा धमकी दी जा रही है। ऐसे में अब वह कहां जाएंगे। उन्होंने कालेज पर फर्जी तरीके से एडमिशन लेने का भी आरोप लगाया है।

छात्रों ने बताया की अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से काउंसलिंग के बाद यहां पर उन्होंने एडमिशन लिया है। कालेज में बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है कि ये कालेज आईएनसी से अप्रूवड है। जबकि असलियत में ऐसा नहीं है। कालेज की केवल स्टेट लेवल की मान्यता है नेशनल लेवल की नहीं है। स्टेट की डिग्री से उन्हें कोई लाभ मिलने वाला नहीं है।

वहीं डायरेक्टर एम आई खान का कहना है कि यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी लखनऊ से अप्रूव कराया गया है। अगर छात्रों की मांग है तो इंडियन नेशनल काउंसिल से भी अप्रूव कराया जायेगा। जिसके लिए समय दिया जाए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!