Breaking News in Primes

ठिठुरन भरी रात मे अपराधियों के घर पर दस्तक देकर पुलिस ने जांची उनकी गतिविधि 

0 75

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अपराध और अपराधियों को मात देने के लिए उठाते रहते हैं कारगर कदम

कौशाम्‍बी : पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने अपराधियों को अपने राडार की नजर मे रखने के लिए सर्द रात्रि मे खुपिया जांच शुरु करा दी है।जनपद के हिस्ट्रीशीटरो की चेंकिंग अभियान चलाकर जांच की गई।पुलिस अधीक्षक की इस कार्य प्रणाली से अपराधी, अपराध करने के लिए सर नही उठा पाएगा।ठिठुरन भरी रात और शर्द हवाओं मे जब आचानक किसी अपराधी का दरवाजा खटकाया जाता है तो वह अंजाने भय से भयभीत हो जाता है लेकिन जब सामने पुलिस देखता है तो अपने किए पर पश्चाताप करता होगा कि यदि मै कुकृत्य न किया होता तो शायद चैन की नींद सोता।पुलिस को भी सक्रिय अपराधी को सामने देखकर संतोष होता होगा कि मेरा जिला व थाना क्षेत्र सुरक्षित है। पुलिस अधीक्षक ने जिले मे अमन चैन और शांति कायम रखने के लिए अपना कोई न कोई तरीका का प्रयोग करते रहते हैं इसी कड़ी मे उन्होने शनिवार की रात जनपद के सभी थानों को निर्देशित किया था कि थाना क्षेत्र के सभी हीस्ट्री शीटरों के घर पर रात मे जाकर जांच करे कि इनकी स्थित क्या है। रात्रि में सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी द्वारा हिस्ट्री शीटर की चेकिंग की गयी।

जिले के 64 हिस्ट्रीशीटरों के घरों मे रात को पुलिस ने दस्तक देकर उनकी गतिविधि को परखा।इस दौरान प्रमुख स्थानों मे जो संदिग्ध लोग दिखे उनसे पूंछतांछ की गई।पुलिस की अनोखी पहल से अपराधियों के होश उड़े हुए है।पुलिस आधीक्षक राजेश कुमार अपने तरीके से सब कुछ दुरुस्त करने का नयाब ढंग खोजते रहते हैंऔर फिर कार्यरूप मे उसे परिणित करते हैं। कभी आचानक शर्द रात्रि मे हाइवे पर निकल कर पुलिस की सक्रियता की जांच करते हैं तो कभी थानों मे पहुंच कर पहरा ,महिला डेस्क का निरीक्षण करते है।यह कदम पुलिस की छवि को पूरी तरह एक नया रुप देने की कोशिश कर रहे हैं। जिससे जनता की सोच बदले और अपराध पर अंकुश लगे तथा लोग निश्चिंत होकर रात मे चैन की नींद सो सके।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!