Breaking News in Primes

प्रशिक्षु अधिकारियों को जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं,नवाचारों,कार्यक्रमों व उनके प्रभावी क्रियान्वयन की प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी

0 20

News By- हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

*कौशांबी: मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज मां शीतला गेस्ट हाउस, सयारा में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी के 100वें फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रशिक्षु अधिकारियों-सोहन लाल,आस्था सिंह, आरूषी शर्मा,ओमकार राजेंद्र, धर्मन दुरई के.अंकित आनंद, जितिन गुप्ता, आदित्य अनिल,किरन पी पद्मनाभन,श्रेयांक गर्ग, रोहन राजेंद्र एवं विशाल दीप चंदन को प्रदान की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्रशिक्षु अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं/कार्यक्रमों एन.सी.डी. स्क्रीनिंग, आभा आईडी,आयुष्मान भारत योजना व वी.एच.एस.एन.डी.सेशन के साथ ही मातृ मृत्यु/शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए किए गए कार्यों व गर्भवती महिलाओं की चेकअप आदि की जानकारी दी गई। इसी प्रकार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए की जा रही गतिविधियों, मध्यान्ह भोजन, निपुण भारत अभियान के अंतर्गत कक्षा वार प्रत्येक बच्चों द्वारा लर्निंग को निपुण तालिका में लिखना,प्रेरणा पोर्टल एवं डिजिटल अटेंडेंस आदि के बारे में जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल द्वारा सैम व मैम बच्चों को चिन्हित कर, उन्हें सुपोषित करने के लिए की जाने वाली गतिविधियों गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार का वितरण व उन्हें सही खान-पान के बारे में बताने एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों आदि की जानकारी दी गई। उप कृषि निदेशक सतेन्द्र तिवारी द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड की महत्ता, जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्य व किसानों की आय में वृद्धि के लिए किए जा रहे कार्यों आदि की जानकारी दी गई। उपायुक्त उद्योग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जनपद के युवाओं को अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं कौशल विकास के लिए किए जा रहे कार्यों आदि की जानकारी दी गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी, उपायुक्त एन.आर.एल.एम.जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, ए.आर. कोऑपरेटिव, जिला प्रोबेशन अधिकारी,अधिशासी अभियंता लोनिवि एवं अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा अपने-अपने विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनहित में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षु अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा का यह प्रशिक्षण चरण अत्यंत महत्वपूर्ण है जिससे जनपद स्तर पर कार्यान्वित योजनाओं की वास्तविक समझ विकसित होती है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु अधिकारी भविष्य में देश के विभिन्न हिस्सों में विकास की धुरी बनकर जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे बैठक में प्रशिक्षु अधिकारियों ने भी जनपद की प्रमुख विकासात्मक चुनौतियों, नवाचारों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!