Breaking News in Primes

थाना सैनी पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के 02 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0 30

News By- हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: थाना सैनी पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के 02 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब हो कि 5 नवंबर 2025 को थाना सैनी पर वादिनी द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 30.10.2025 मेरी नाबालिग पुत्री के साथ अभियुक्त रमेश ने गलत नीयत से पकड़ लिया जिससे वह शोर मचाने लगी तभी रमेश के परिजन आ गये और मेरी पुत्री को जान से मारने की नीयत से मारने पीटने लगे, किसी तरह वह जान बचाकर भाग आयी और दिनांक 01.11.2025 को मारपीट व लोग लज्जा से झुब्ध होकर आत्म हत्या कर ली। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सैनी पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उपरोक्त क्रम में शुक्रवार दिनांक 07.11.2025 थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों 1. रमेश कुमार पुत्र राम आसरे 2. केश कुमार पुत्र राम आसरे निवासीगण काजीपुर थाना सैनी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों न्यायालय भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!