Breaking News in Primes

लवकेश सिंह को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर आज पूजा पाठ के साथ रैली का होगा आयोजन। धौहनी क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह टेकाम, के मुख्य अतिथि में आयोजित होगा कार्यक्रम

0 90

लवकेश सिंह को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर आज पूजा पाठ के साथ रैली का होगा आयोजन।

धौहनी क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह टेकाम, के मुख्य अतिथि में आयोजित होगा कार्यक्रम।

सीधी/मझौली

भाजपा मंडल मझौली के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण तिवारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि मझौली नगर अध्यक्ष का न्यायालय द्वारा चुनाव शून्य घोषित होने के बाद अध्यक्ष का पद रिक्त था। जहां पर मध्य प्रदेश शासन नगरी विकास व आवास वल्लभ भवन भोपाल के द्वारा मझौली नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 6 से निर्वाचित भाजपा पार्षद भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला मंत्री जिन्हें पार्टी द्वारा चुनाव के समय अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया था लवकेश सिंह पिता अनियार सिंह गहरवार को अग्रिम आदेश व चुनाव संपन्न होने तक के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उक्त के उपलक्ष में विधायक धौहनी के मुख्य आतिथ्य में आज 31 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को बनास धाम से विख्यात बनास नदी के पास स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा पाठ संपन्न कराया जाकर वाहन ,बाइक एवं पैदल रैली का बनास धाम से क्षेत्र के कुलदेवी मंदिर मडफहा माता तक आयोजित की गई है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष द्वारा भारतीय जनता पार्टी के मंडल मझौली में निवासरत समस्त जिला पदाधिकारी, समस्त मोर्चा के जिला पदाधिकारी, पूर्व के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री , समस्त मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, समस्त मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, समस्त मोर्चा के पदाधिकारी, मोर्चा के संयोजक, समस्त शक्ति केंद्र संयोजक व सह संयोजक, समस्त सम्मानित बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बी एल ए-2 आदि को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित कर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!