Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने संगम नोज पहुंचकर छठ पूजा की तैयारियों के सम्बंध में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0 29

News By- नितिन केसरवानी

*जिलाधिकारी ने चिन्हित घाटों एवं अन्य स्थानों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने के दिए निर्देश*

प्रयागराज:

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने कार्तिंक मास के शुक्ल पक्ष में सूर्य षष्ठी डाला छठ पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत शुक्रवार को संगम नोज पहुंचकर की गयी तैयारियों का जायजा लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो इसलिए घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, गोताखोर, बैरिकेटिंग ,चैजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित रखने के निर्देश दिया है। उन्होंने विद्युत विभाग को घाटों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिये है। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई की अच्छी एवं मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम को निर्देशित किया है। साथ ही साथ पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया है कि यातायात की व्यवस्था के साथ-साथ पार्किंग की व्यवस्था तथा सुरक्षा आदि की समुचित व्यवस्था रहे। उन्होंने गहरें पानी में साइनेज एवं बैरिकेटिंग लगाये जाने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में घाटों का भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिये है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को आयोजन स्थलों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए कहा है। उन्होंने स्थलों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये जाने के लिए कहा है। जनपद में यह पर्व मुख्य रूप से नगर क्षेत्र के संगम, दशाश्वमेघ घाट, सरस्वतीघाट, बोट क्लब घाट, गउघाट, बलुआघाट, रसूलाबाद घाट, नारायणी आश्रम, सीताराम थानाक्षेत्र शिवकुटी, नींवा, टंªासपोर्ट नगर, प्रीतम नगर, धूमनगंज एवं गंगापार के फाफामऊ घाट थानाक्षेत्र सोरांव, झूंसी, छतनाग, यमुनापार क्षेत्र में मुख्य रूप से अरैल घाटों पर मनाया जायेगा।


निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री डॉ0 अजय पाल शर्मा, नगर आयुक्त श्री साई तेजा, डीसीपी नगर श्री मनीष कुमार शांडिल्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे I

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!