Breaking News in Primes

मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत कौशाम्बी पुलिस ने जगाई नारी चेतना, सशक्तिकरण का भी दिया संदेश

0 36

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व में जनपद कौशाम्बी पुलिस ने आज फिर एक मिसाल कायम करते हुए मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत बृहस्पतिवार को जिलेभर में पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया, जिसने पूरे जनपद में महिला सशक्तिकरण की नई लहर पैदा कर दी।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में करारी, मोहब्बतपुर पइंसा, संदीपनघाट, कड़ाधाम, पिपरी, कौशाम्बी, पश्चिम शरीरा, महिला थाना मंझनपुर, महेवाघाट, चरवा और सराय अकिल में एंटी रोमियो स्क्वाड व महिला मिशन शक्ति टीमों ने सड़क से स्कूल तक जनजागरूकता की अलख जगाई। कार्यक्रमों में टीमों ने महिलाओं व छात्राओं को नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन और मिशन शक्ति जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्हें पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि नंबर याद रखने और तुरंत उपयोग करने की सलाह दी गई।
एंटी रोमियो टीमों ने बालिकाओं को साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके भी बताए। महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क और थाना सीयूजी नंबरों की जानकारी देकर आत्मरक्षा के गुड़ सिखाए गए। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सामाजिक संकल्प है। कौशाम्बी पुलिस हर बेटी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जनपद कौशाम्बी में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत यह अभियान केवल जागरूकता का नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण की नई दिशा का प्रतीक बन चुका है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!