Breaking News in Primes

मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत कौशाम्बी पुलिस का जागरूकता अभियान, SP राजेश कुमार के नेतृत्व में महिला सुरक्षा और सम्मान की दिशा में उल्लेखनीय पहल

0 6

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत सोमवार को जनपद कौशाम्बी पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में संचालित हुआ। उनके निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचीं और महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला मिशन शक्ति टीमों ने बालिकाओं को “गुड टच-बैड टच”, साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा के उपाय और शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

थाना मंझनपुर के शकुंतला देवी इंटर कॉलेज, थाना करारी के जे.एस. इंटर कॉलेज, थाना चरवा के बाजार क्षेत्र तथा थाना सराय अकिल के उच्च प्राथमिक विद्यालय रक्सराई सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थाना मोहब्बतपुर पइंसा, कड़ाधाम, सैनी, महेवाघाट, पिपरी, पश्चिम शरीरा और संदीपनघाट में भी पुलिस टीमों ने बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित किया और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

महिला थाना कौशाम्बी की टीम ने कंपोजिट विद्यालय खोरा में “गुड टच-बैड टच” विषय पर संवाद और वीडियो प्रदर्शन आयोजित किया। पुलिस टीमों ने महिलाओं को 112, 1090, 181, 1076, 1098, 1930 और 102 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि “मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य केवल महिला सुरक्षा नहीं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, सम्मान और अधिकारों के प्रति सजग बनाना है।”

उन्होंने बताया कि कौशाम्बी पुलिस महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

SP राजेश कुमार के नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई नवीन व प्रभावी पहलें की हैं। उनकी संवेदनशील कार्यशैली, सक्रिय फील्ड उपस्थिति और जनसंपर्क आधारित पुलिसिंग ने जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान को नए स्तर तक पहुँचाया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!