Breaking News in Primes

मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग परीक्षा में ज्योति त्रिपाठी का चयन

0 15

मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग परीक्षा में ज्योति त्रिपाठी का चयन

 

सलेहा -पन्ना -मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित

सहायक प्रध्यापक समाज शास्त्र विषय की चयन सूची जारी की गई है, जिसमें सलेहा समीपस्थ ग्राम मगरैला तहसील गुन्नौर निवासी बहिन श्रीमती ज्योति त्रिपाठी–पिता–श्री रामबली त्रिपाठी का चयन सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ है, वर्तमान में बहिन त्रिपाठी सामाजिक न्याय कल्याण विभाग के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पद पर शासकीय सेवा में कार्यरत होकर परिवारिक जिम्मेदारियों के साथ कठिन परिश्रम कर गांव की बेटी ने यह उपलब्धि प्राप्त की है ,इस उपलब्धि में परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। बहिन ज्योति के पिता शासकीय शिक्षक रहे है ,प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्यालय सलेहा से एवं 12वी में पन्ना जिले में प्रथम स्थान और B.sc (bio) में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा में प्रथम स्थान अर्जित किया था,इसके बाद 2015-16 में बैंक की परीक्षा पास कर 2 वर्ष बैंक में सेवा दी,इसके पश्चात 2018-19 में सामाजिक न्याय कल्याण विभाग के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी परीक्षा में महिला श्रेणी में मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान के साथ वर्तमान में सतना जिले के उचेहरा में कार्यरत हैं,*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!