Breaking News in Primes

उत्तर प्रदेश केवल प्रदेश नहीं बल्कि प्रतिभा,परंपरा और प्रगति की प्रयोगशाला है – जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

0 14

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी:  नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय में आयोजित विकसित भारत का संकल्प व विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 सुझाव कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथ जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।

नबीपुर स्थित आंबेडकर भवन’ में बुधवार को आयोजित “विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047” संकल्प से समृद्धि कार्यक्रम के अभियान के सुझाव प्राप्त के लिए विचार-विमर्श एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, नगर अध्यक्ष कविता पासी व उपस्थित जनों ने अपने अपने सुझाव भी दिए गए।

मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया कि विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 सरकार का एक ऐसा अभियान है जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाना है इस अभियान के तहत सरकार विभिन्न हितधारकों जैसे कि कृषक युवा महिलाएं श्रमिक शिक्षाविद और आम जनता से सुझाव मांग रही है ताकि एक समग्र रणनीति तैयार की जा सके साथ ही भारत के अमृतकाल के सारथी नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज नई सोच,नई ऊर्जा और नए संकल्पों के साथ एक विकसित,आत्मनिर्भर और भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है|

उत्तर प्रदेश की इस विकास यात्रा में मेरे साथ हर नागरिक सहभागी है मेरे लिए किसान केवल अन्नदाता नहीं,बल्कि आत्मनिर्भर भारत के अग्रदूत हैं युवा मात्र विद्यार्थी नहीं,बल्कि परिवर्तन के वाहक हैं मातृशक्ति गृहलक्ष्मी के साथ ही हमारे समाज की रीढ़ हैं और उत्तर प्रदेश केवल प्रदेश नहीं बल्कि प्रतिभा,परंपरा और प्रगति की प्रयोगशाला है यह बदलाव की कहानी का एक पड़ाव मात्र है अभी तो अनेक अवसर,अनगिनत योजनाएं और अगाध संकल्प शेष हैं,जिन्हें अनथक प्रयासों से सिद्धि तक पहुंचाना है हमारा लक्ष्य ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ है प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ही नहीं बनाना है,बल्कि 25 करोड़ प्रदेश वासियों की आकांक्षाओं को साकार भी करना है ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया|

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि “संकल्प से सिध्दि तक ” विकसित भारत 2047 पीएम मोदी की एक दूरदर्शी पहल है। इसके तहत मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। मुख्यमंत्री ने सुशासन, नारी शक्ति को प्रबल बनाने, सभी को समान अवसर प्रदान करने और एक समर्थ एवं विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण मुहिम शुरू की है। वर्ष 2047 में जब हमारी आजादी के सौ वर्ष पूरे होंगे। उस समय हम कैसा भारत चाहते हैं। यह आज की युवा पीढ़ी की परिकल्पना और प्रयासों पर निर्भर करेगा। नगर अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि इस आने वाले समय की बागडोर हमारी युवा पीढ़ी के हाथों में होगी। सौ वर्षों की स्वतंत्रता के उपरांत भारत के विकास का स्वरूप उनके ज्ञान, तकनीकी दक्षता और संसाधनों पर आधारित होगा। हमारे लिए गर्व का अवसर है। हम अभी से भविष्य की तैयारी कर रहे हैं। कहा कि आज की बदलती परिस्थितियों में नई प्रौद्योगिकी के साथ तालमेल बैठाना, क्लाइमेट चेंज जैसी चुनौतियों का समाधान, आईटी सेक्टर की प्रगति, और बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेष ध्यान देना होगा। आइए, हम सब मिलकर अपने सुझावों से एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध ‘नए उत्तर प्रदेश’ का निर्माण करें आप सभी अपने सुझाव samarthuttarpradesh.up.gov.in पोर्टल के माध्यम से भी दे सकते हैं।

इसी क्रम में नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने भी विस्तार से अपनी जानकारी को साझा किया इस मौके पर ईओ श्रीराम सिंह,जिला महामंत्री दीप चंद्र दिवाकर,डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल,सम्मानित सभासदगण,नीतू कनौजिया,ज्योति केसरवानी सहित व्यापारीगण प्रबुद्धजन मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!