Breaking News in Primes

धामनोद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव::पथ संचलन में उमड़ा देशभक्ति का सागर 

0 166

लोकेशन – धामनोद

 

 

धामनोद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव::पथ संचलन में उमड़ा देशभक्ति का सागर

 

धामनोद।

रविवार को नगर धामनोद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा श्री विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और संगठन के जोश से सराबोर इस कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। यह आयोजन संघ के गौरवशाली 100वें वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष रूप से संपन्न हुआ।

 

पथ संचलन से पूर्व शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (रामपुरा) प्रांगण में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। गणेश वंदना, राष्ट्रगीत और प्रेरक उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात नगर में अनुशासित पथ संचलन निकला, जिसमें स्वयंसेवकों ने एकता, अनुशासन और देशप्रेम का अद्भुत प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम में संघ गीत, शाखा प्रदर्शन और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों के हृदय में देशभक्ति की नई चेतना जगाई। पूरा नगर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!