News By-नितिन केसरवानी
नैनी इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम के समझाने के साथ ही आश्वासन पर मानें परिजन
प्रयागराज: नैनी कोतवाली क्षेत्र के डभाव के रहने वाले विशाल पटेल के मासूम पुत्र की तबीयत दो दिन से खराब चल रही थी। वह चाका ब्लॉक के समीप सोनाई का पूरा स्थित आशा केमिस्ट के नाम से क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टर रमेश पटेल से इलाज करा रहे थे। शनिवार को बुखार सहित तबीयत अधिक खराब होने पर फिर वह उक्त डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे। जहां पर इंजेक्शन लगाया गया और बताते हैं कि 15 मिनट के बाद ही मासूम ने दम तोड़ दिया। मासूम के निधन से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिए। वहीं आरोपित डॉ रमेश पटेल अपनी क्लिनिक को बंद कर फरार हो गया। परिजनों के साथ ही ग्रामीण मासूम बच्चे के शव को लेकर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिए। सूचना मिलने पर नैनी कोतवाली, औद्योगिक क्षेत्र सहित कई थानों की पुलिस फोर्स सहित एडीसीपी यमुनानगर, एसीपी करछना, एसीपी कौंधियारा दलबल के साथ पहुंचे। वहीं नैनी इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम ने कमान संभालते हुए आकर्षित आक्रोशित लोगों को समझने के लिए कड़ी मशक्कत करने में जुटे रहे। आखिरकार नैनी कोतवाल के समझाने बुझाने और आश्वासन पर परिजन मानें, तब कहीं जाकर लगभग दो घंटे बाद बाधित यातायात बहाल हो पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिए। वहीं परिजनों ने आरोपित डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस से गुहार लगाए हैं। इस संबंध में नैनी इंस्पेक्टर ब्रृज किशोर गौतम का कहना है परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ की जाएगी।