Breaking News in Primes

एएसपी राजेश कुमार सिंह ने मंझनपुर साइबर हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण, दिए कड़े दिशा-निर्देश

0 14

News By- हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह ने थाना मंझनपुर में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का त्वरित व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे पीड़ितों को तत्काल राहत मिल सके।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने कहा कि साइबर अपराध आज आम जनता के लिए बड़ी चुनौती बन चुके हैं। ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी है कि तकनीक का अधिकतम उपयोग कर इन अपराधों पर रोकथाम की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि
आमजन को साइबर जागरूकता अभियान के माध्यम से समय-समय पर जागरूक किया जाए।
सोशल मीडिया और अन्य प्रचार-प्रसार माध्यमों का उपयोग कर लोगों को ठगी के नए तरीकों से सतर्क किया जाए।
साइबर अपराधियों पर सख्त व त्वरित कार्यवाही कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाए।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर सुनील कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एएसपी के निरीक्षण और दिशा-निर्देश से साफ संदेश गया है कि कौशाम्बी पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!