भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात
देखिए खबर ग्रामीणों की समस्याओं पर की चर्चा
भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात
देखिए खबर ग्रामीणों की समस्याओं पर की चर्चा
बैतूल : भैंसदेही विधानसभा के विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस अधीक्षक निश्चल झांरिया से मुलाकात की और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस अधीक्षक को ग्रामीणों की कानून-व्यवस्था एवं अन्य गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें तत्काल हल करने की आवश्यकता है।
पुलिस अधीक्षक निश्चल झांरिया ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।