Breaking News in Primes

जनपद के 11 ग्राम बाढ़ से प्रभावित, डीएम के आदेश के बाद अधिकारी क्षेत्र में मौजूद

0 37

News By- हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरन्तर भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति पर निगरानी बनाए हुए।

तहसीलदार मंझनपुर ने बताया कि तहसील मंझनपुर के अंतर्गत यमुना नदी किनारे वाले ग्राम-पभोसा, बढ़हरी, कोशम,हटवा, पाली ,भवनसुरी, सिंघवल में कल से आज तक लगभग 1.5 फीट जल स्तर में वृद्धि हुई है।
स्थिति अभी भी सामान्य है। इन ग्रामों में लगभग 30 घर ऐसे है, जिनमें पानी घर के अंदर घुस गया है। प्रभावित परिवार अभी बाढ़ चौकी पर न विस्थापित होकर अपनी इच्छा से पास के ग्रामवासी के घर पर आवास कर रहे है। सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नाव का संचालन हो रहा है। पशुपालन विभाग की टीम भी सतत निरीक्षण कर रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा इन ग्रामों में तत्काल मेडिकल टीम लगाकर गांव के अंदर आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही है।

तहसील सिराथू के अंतर्गत गंगा नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है, लेकिन कोई ग्राम बाढ़ से प्रभावित नहीं है।

तहसील चायल के अंतर्गत ग्राम कटैया व पीपरहटा के रास्ते में पानी भर गया है। नाव का संचालन हो रहा,जिससे लोगों का आवागमन हो रहा है। यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है, लेकिन किसी ग्राम में पानी नहीं भरा है।
*जनपद में तहसील मंझनपुर मे 09 ग्राम बाढ़ से प्रभावित हैं- बड़हरी उपहार, पबोसा, कोसम खिराज, गोप सहसा, सेवथा, महेवा,भवनसुरी एवं पाली तथा तहसील चायल 02 ग्राम बाढ़ से प्रभावित है- कटैया एवं पिपरहटा।*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!