Breaking News in Primes

प्लास्टिक लाओ, उपहार पाओ” बना जागरूकता का प्रतीक, अध्यक्ष एवं सीएमओ के सशक्त नेतृत्व में धनपुरी ने उठाया हरित भविष्य की ओर कदम

0 4

*”प्लास्टिक लाओ, उपहार पाओ” बना जागरूकता का प्रतीक, अध्यक्ष एवं सीएमओ के सशक्त नेतृत्व में धनपुरी ने उठाया हरित भविष्य की ओर कदम*

 

दैनिक जनोदय टाइम्स

 

शहडोल/धनपुरी : नगर पालिका धनपुरी द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के खिलाफ छेड़े गए विशेष जन-जागरूकता अभियान “प्लास्टिक हटाओ, पृथ्वी बचाओ” ने शहर में पर्यावरण चेतना की एक नई लहर पैदा कर दी है। विद्यालयों में आयोजित “प्लास्टिक लाओ, उपहार पाओ” कार्यक्रम के अंतर्गत जब नन्हें छात्र-छात्राएं अपने घरों से प्लास्टिक कचरा लाकर जमा करने लगे, तो पूरा नगर गर्व और उम्मीद से भर उठा। इस प्रेरक पहल के पीछे जिन दो सशक्त महिला नेतृत्वकर्ताओं की दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता सबसे अधिक दिखाई दी, वे हैं धनपुरी नगर पालिका अध्यक्ष रविंदर कौर छाबड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूजा बुनकर के नेतृत्व में जो मिसाल बन गया !

 

*अध्यक्ष रविंदर कौर छाबड़ा ने इस अवसर पर कहा*

 

पर्यावरण रक्षा केवल नीतियों से नहीं, जन-मन से होती है। जब बच्चे अपने छोटे-छोटे कदमों से बड़े बदलाव की ओर बढ़ते हैं, तो वह समाज की चेतना बन जाते हैं। हमें धनपुरी के बच्चों पर गर्व है।” श्रीमती छबड़ा का नेतृत्व केवल औपचारिक नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है वे हर स्कूल, हर मोहल्ले तक इस अभियान को ले जाने के लिए तत्पर हैं। उनके नेतृत्व में नगर पालिका धनपुरी एक हरित, स्वच्छ और सशक्त शहर के रूप में उभर रहा है। वहीं नगरपालिका अधिकारी पूजा बुनकर की प्रशासनिक कुशलता, संगठनात्मक समर्पण और ज़मीनी सक्रियता ने इस अभियान को असाधारण सफलता की ओर अग्रसर किया।

 

*मुख्य नगरपालिका अधिकारी पूजा बुनकर ने कहा*

 

हमने बच्चों को इस मुहिम का नायक बनाया क्योंकि यदि अगली पीढ़ी जागरूक है, तो पर्यावरण का भविष्य सुरक्षित है। हर बच्चा अब बदलाव का वाहक बन चुका है।” उनकी कार्यशैली में केवल कुशल प्रबंधन नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और दीर्घदृष्टि का समावेश है। विद्यालयों से संवाद, शिक्षकों से तालमेल और अभिभावकों को जोड़ने जैसी पहलें उनके नेतृत्व की कार्यकुशलता को दर्शाती हैं।

 

*प्लास्टिक से मुक्ति की ओर पहला कदम*

 

नगर क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों में पैरामाउंट कंपनी के सहयोग से चलाए गए इस अभियान में बच्चों ने लगभग 10 किलोग्राम प्लास्टिक बोतलें एकत्रित कर नगर पालिका को सौंपीं। बदले में बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस कदम से यह सिद्ध हुआ कि छोटे स्तर पर शुरू हुआ जागरूकता प्रयास, भविष्य में एक बड़ी सामाजिक क्रांति का रूप ले सकता है। अभिभावकों में भी इस अभियान को लेकर गहरी जागरूकता देखी गई। बच्चों की पहल ने घरों में भी प्लास्टिक के प्रयोग को लेकर चिंतन प्रारंभ कर दिया है। धनपुरी से उठी एक नई आवाज बच्चा-बच्चा अब जागरूक है, प्लास्टिक मुक्त भविष्य सुनिश्चित है!” यह पहल सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि धनपुरी की नई सोच, नई दिशा और नई उम्मीद का प्रतीक है ! नगर पालिका अध्यक्ष रविंदर कौर छाबड़ा एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी पूजा बुनकर का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण की सौगात देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!