Breaking News in Primes

बाराबंकी में महिला सिपाही की हत्या, हाइवे किनारे झाड़ियों में मिला शव

0 62

News By-नितिन केसरवानी

यूपी के बाराबंकी में महिला कांस्टेबल की हत्या से हड़कंप मच गया। जिले के सुबेहा थाने में तैनात कांस्टेबल का शव मसौली थाना क्षेत्र में मिला है। यहां से अयोध्या के लिए हाइवे गुजरता है। इसी हाइवे के किनारे झाड़ियों में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

फिलहाल, जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। महिला कांस्टेबल का शव वर्दी में था। उसकी उम्र 24-25 साल बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिला कांस्टेबल 27 जुलाई को ड्यूटी के लिए निकली थी। सावन के मौके पर उसकी ड्यूटी महादेवा में लगाई गई थी। लेकिन ड्यूटी जाते समय वह लापता हो गई। अब उसका शव हाइवे किनारे झाड़ियों में मिला है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला कांस्टेबल की हत्या के बाद उसके शव को हाइवे किनारे फेंका गया। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। कॉल डिटेल और अन्य तरीकों से घटना की गुत्थी सुलझाने का काम किया जा रहा है।

फरवरी 2024 में महिला कांस्टेबल ने हरदोई में तैनात एक सिपाही के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। अब कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बाराबंकी एसपी अर्पित विजयवर्गीय खुद मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। मौके पर मौजूद लोगों की माने तो शव की स्थिति और घटनास्थल के हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।

थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बिंदौरा में एक महिला आरक्षी विमलेश का शव मिलने के सम्बन्ध में पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या

रेन्ज अयोध्या प्रवीण कुमार की बाइट- उन्होंने बताया कि मृतका के अपने साथी सिपाही से प्रेम संबंध थे, जिसमें उसने पूर्व में एक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था, बाद में 164 के बयान के तहत मृतका ने बताया कि उसने कोर्ट मैरिज कर ली है अब वह आगे की कार्रवाई नहीं चाहती है, इन सभी बिंदुओं सहित मौके से किए गए साक्ष्य संकलन से प्रतीत होता है कि किसी विशेष मकसद से यह मर्डर किया गया है, मामले की गंभीरता से जांच चल रही है, आरोपी  को गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना हो गई है, बहुत जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा|

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!