Breaking News in Primes

जनपद कौशाम्बी की त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद् पुनरीक्षण कराये जाने के लिए समय-सारिणी जारी

0 15

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 लखनऊ की अधिसूचना के अनुपालन में जनपद कौशाम्बी की त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद् पुनरीक्षण कराये जाने के लिए समय-सारिणी निर्धारित की जाती है।

निर्धारित समय सारणी के अनुसार दिनांक 18 जुलाई,2025 से 13 अगस्त,2025 तक किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन एवं मतदाता सूची के प्रिंट करने की कार्यवाही एवं बी0एल0ओ0 तथा पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन उन्हें तत्सम्बन्धी जानकारी देना प्रशिक्षण तथा स्टेशनरी आदि का वितरण। उपर्युक्त दोनों कार्यवाही पृथक्-पृथक् तथा समानान्तर चलेगी।

दिनांक 14 अगस्त, 2025 से 29 सितम्बर, 2025 तक बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वक्षण एवं हस्तलिखित पाण्डुलिपि तैयार करने की जाएंगी (01 जनवरी,2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों के नाम सम्मिलित किए जायेंगे)। ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 14 अगस्त,2025 से 22 सितम्बर,2025 तक तथा ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जाँच करने की अवधि 23 सितम्बर. 2025 से 29 सितम्बर, 2025 तक निर्धारित की गई है।

निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की तैयार हस्तलिखित पाण्डुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अवधि 30 सितम्बर 2025 से 06 अक्टूबर, 2025 तक तथा ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार करना (निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही 07 अक्टूबर, 2025 से 24 नवम्बर, 2025 तक एवं निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने आदि के कार्य के लिए 25 नवम्बर 2025 से 4 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित की गई हैं।

अनन्तिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन 05 दिसम्बर 2025 किया जाएगा तथा आलेख्य के रूप में प्रकाशित अनन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण 06 दिसम्बर, 2025 से 12 दिसम्बर, 2025 तक किया जाएगा।

दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करना (01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के भी स्वीकार किये जायेंगे) 06 दिसम्बर, 2025 से 12 दिसम्बर, 2025 तक तथा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 13 दिसम्बर, 2025 से 19 दिसम्बर, 2025 तक की जाएंगी।

दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियां तैयार करना, सहायक निर्वाचिक रजिस्ट्रकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने की अवधि 20 दिसम्बर, 2025 से 23 दिसम्बर, 2025 तक है।

दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थल समाहित करने की कार्यवाही दिनांक 24 दिसम्बर, 2025 से 08 जनवरी, 2026 तक तथा पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता की डाउनलोडिंग, फोटोप्रतियां कराने आदि कार्य 09 जनवरी, 2026 से 14 जनवरी, 2026 तक किया जाएगा।

निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 15 जनवरी,2026 की किया जाएगा। निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायेगा। किसी भी परिस्थिति में समय सीमा नहीं बढ़ायी जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!