पिछले 24 घंटों में जिले में 7.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
खण्डवा में 3 पुनासा में 9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई पिछले 24 घंटे में हरसूद में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई
पिछले 24 घंटों में जिले में 7.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
खण्डवा में 3 पुनासा में 9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई पिछले 24 घंटे में हरसूद में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई
खंडवा::जिले में गत चौबीस घंटों में 7.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया पिछले चौबीस घंटे मे पंधाना तहसील में 9 मिलीमीटर, खालवा में 16 मिलीमीटर, खण्डवा में 3 और पुनासा तहसील में 9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में हरसूद तहसील में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 15 जुलाई तक 222 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 228.6 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खंडवा तहसील में 242 मिली मीटर हरसूद तहसील में 230 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 159 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 204 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 308 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है।