Breaking News in Primes

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के द्वारा किया गया लोगो को जागरूक दिलाई नशा न करने की शपथ

0 12

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के द्वारा किया गया लोगो को जागरूक दिलाई नशा न करने की शपथ

 

खरगोन जिले से दैनिक प्राईम संदेश

 

खरगोन::दिनांक 15.07.2025 से दिनांक 31.07.2025 तक प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा है नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान जिले के समस्त थानों पर आयोजित किये गये स्थानीय कार्यक्रम नशे से दूरी है जरूरी का दिया नारा नशे के बढ़ते उपयोग जो कि समाज के लिए जो गंभीर चुनौती बन रहा है, जिससे युवा पीढ़ी का लगातार भविष्य खतरे में पड़ रहा है । यह प्रवृत्ति न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती है बल्कि अपराधों को भी बढ़ावा देती है । इसी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा दिनांक 15.07.2025 से दिनांक 31.07.2025 तक प्रदेश स्तर पर नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया था

प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना के निर्देशन व अति.पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को विभिन्न विभागो के सहयोग से प्रत्येक दिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम जन को नशे करने के दुष्परिणाम के प्रति प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया गया था ।

 

इसी क्रम में आज दिनांक 15.07.2025 को पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के द्वारा इस जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अपने कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशा करने वाले व्यक्ति को नशे से होने वाले दुष्परिणाम जैसे कैंसर, हार्ट अटैक, फेफड़ों की बीमारी, रक्तचाप शरीर का कमजोर होना याददाश्त कमजोर होना मानसिक रोग आदि गंभीर बीमारियाँ से ग्रसित बीमारियों के बारे में बताया गया साथ ही नशा मुक्ति हेतु जागरूकता पम्प्लेट्स वितरित किये गये व सेल्फी पॉइंट्स भी लगाये गये है ।

 

साथ ही पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के द्वारा इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समझाते हुए बताया गया कि नशा करने वाला व्यक्ति की प्रवृत्ति उन्हे अपराध घटित करने के लिए भी प्रेरित करती है, नशा छोड़ने से व्यक्ति एक आदर्श समाज का निर्माण कर सकता है आने वाले पीढ़ी को नशे से दूर कर एक सुनहरा भारत बनाने के लिए पुलिस की यह पहल है

 

उक्त जागरूकता कार्यक्रम के अंत मे मौजूद लोगो को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई व नशे से दूरी है जरूरी का दिया नारा भी दिया गया ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!