Breaking News in Primes

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील चायल परिसर में किया पौधारोपण

0 21

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार ने आज तहसील चायल परिसर में पौधारोपण कर जनपदवासियों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के प्रति जागरूक किया कि पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिक संतुलन के लिए हम सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण भी करना चाहिए।

ज्ञातव्य है कि पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिक संतुलन बनाये रखने तथा हमारे जीवन के लिए धरातल पर अधिक से अधिक पेड़-पौधों का होना अत्यन्त आवश्यक है। पेड़-पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकतीं। वह प्रत्येक तत्व, जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते हैं, वह सभी पर्यावरण के अन्तर्गत आते हैं। हमारा पर्यावरण धरती पर स्वस्थ्य जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सुरक्षित जीवन के लिए धरातल पर मानक के अनुसार 33 प्रतिशत वन आच्छादित होना चाहिए। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के अनुरूप जीवन शैली अपनाना चाहिए। हम सब अपने दिनचर्या में बदलाव लाकर भी पर्यावरण का संरक्षण कर सकतें हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!