Breaking News in Primes

कौशाम्बी: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील चायल में सुनी जनशिकायतों

0 33

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन कराकर पात्रता की स्थिति में लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

जनपद कौशाम्बी के सभी तहसीलों में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार ने तहसील चायल में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन कराकर पात्रता की स्थिति में लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य,राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कोईलहा से दूरभाष पर वार्ता कर तहसील दिवस में आईं राधिका यादव निवासी-ग्राम मलाक मोईनउद्दीनपुर का प्रवेश विद्यालय में कराने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस में शिकायतकर्ता वीरेंद्र कुमार निवासी-खोपा ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि गांव के ही दबंग व्यक्ति ने रास्ते पर कब्जा कर लिया है तथा बंटवारे का मुकदमा उप जिलाधिकारी चायल के कोर्ट में चल रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। तहसील मंझनपुर में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील सिराथू में कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुई, 04 जिसमें से शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

इस अवसर जिला विकास अधिकारी श्री सुखराज बन्धु, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार एवं उप जिलाधिकारी श्री आकाश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!