Breaking News in Primes

पुलिस ने अवैध पिस्टल लिए घूमते 02 आरोपियों पर की कार्यवाही

0 23

थाना चैनपुर

*खरगोन पुलिस ने अवैध पिस्टल लिए घूमते 02 आरोपियों पर की कार्यवाही*

 

खरगोन जिले से गोल टाइम अय्युब ख़ान

 

• *आरोपियों पर थाना चैनपुर किया आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध*

• *आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 01 देशी पिस्टल कीमती 25,000/- व मोटरसाइकल कीमती लगभग 70,000/- रुपये को किया जप्त*

 

पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा अपराधियों पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए निर्देशित किया गया था । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के द्वारा जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारत्मय में थाना चैनपुर पर क्षेत्र मे अवैध पिस्टल लिए घूमने पर 02 आरोपियों पर कार्यवाही की गई है ।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 22.06.2025 को थाना चैनपुर पर मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि, 02 व्यक्ति एक बिना नंबर की एच एफ डीलक्स मोटर सायकल से घोडी गांव तरफ से कोठडा गांव तरफ आने वाले है जिनके पास अवैध पिस्टल है । प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस टीम को सूचना से अवगत करवा कर दोनों की धरपकड़ हेतु रवाना किया गया ।

 

पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान ग्राम कोठडा गांव के बाहर पहुंचकर ग्राम घोडी तरफ से आने वाली मोटर सायकलो पर निगाह रखी गई । थोड़ी देर के बाद पुलिस टीम को मुखबिर के बताए हुलिये के 02 व्यक्ति मोटर साइकल से आते दिखाई दिए जिन्हे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा । पकड़ मे आए दोनों व्यक्तियो से उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम अर्जुन निवासी धवलखेडी थाना चैनपुर व दूसरा विधिविरुद्ध बालक होना पाया गया । पुलिस टीम के द्वारा दोनों की जामा तलाशी लेने पर अर्जुन के पास से पुलिस टीम को 01 देशी पिस्टल मिली जिसे रखने के संबंध मे लाइसेंस या दस्तावेज का पूछने पर उसने कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताया ।

 

पुलिस टीम ने अर्जुन व विधिविरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 01 नग देशी पिस्टल कीमती लगभग 25,000/- रुपये को नियमअनुसार विधिवत जप्त कर उनके विरुद्ध थाना चैनपुर पर अपराध क्रमांक 234/25 धारा 25 (1) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । गिरफ़्तारशुदा आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

 

*गिरफ्तारशुदा आरोपी का नाम*

1. अर्जुन पिता सखाराम रावत उम्र 19 साल निवासी धवलखेडी थाना चैनपुर

2. 01 विधिविरुद्ध बालक

 

*पुलिस टीम*

उक्त की गई कार्यवाही मे अनुविभागिय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग भीकनगाँव श्री राकेश आर्य के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी चैनपुर नाथूसिंह रंधा, उप निरीक्षक अनिल निगवाल, सहायक उप निरीक्षक अब्दुल शकील खान, आरक्षक राहुल कटोरिया आरक्षक शशांक पुलिस थाना चैनपुर के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!