Breaking News in Primes

चोरों‌ ने ताला तोड़कर दो लाख नगदी समेत 20लाख के जेवर किये पार

0 39

हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: करारी कोतवाली के स्थानीय कस्बे में रविवार की रात अज्ञात बदमाश सऊदी में रह रहे एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़ कर दो लाख नगदी समेत लगभग बीस लाख का जेवर उठा ले गए। सुबह पड़ोसी जिम संचालक को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर वापस चली गई। देर शाम तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

करारी कस्बे के नेता नगर मोहल्ले के मो. यासीन पुत्र सुबराती दुबई में बिजनेस करते है। घर पर उनकी पत्नी महजबी बच्चों के साथ रहती है। करीब १५ दिन पूर्व महजबी अपनी बहन के यहां बेंगलुरु गई थी। घर पर ताला लगा हुआ था। मो. यासीन के घर के बगल में सलमान रिजवी ने जिम खोल रखा है। सोमवार की सुबह सलमान जिम खोलने आया तो मो. यासीन के घर का ताला टूटा हुआ था। सलमान ने इस बात की जानकारी मो. यासीन के साले मो. फारूक को दी। फारूक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस चली गई। फारूक ने बताया कि फोन पर बहन महजबी को जानकारी दे दी गई है। महजबी ने बताया कि अलमारी में दो लाख नगद सहित लगभग बीस लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात थे। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। गृहस्वामिनी महजबी के आने के बाद ही कितने समान की चोरी हुई है। इसकी सही जानकारी हो पायेगी। गृहस्वामिनी का बयान लेने के बाद मुकदमा दर्ज कर घटना का शीघ्र अनावरण किया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!