Breaking News in Primes

यातायात थाने ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान

0 21

जिला खरगोन

*खरगोन यातायात थाने ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान*

 

खरगोन जिले से प्राइम संदेश

 

• *यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश सोलंकी ने जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज बोरावां मे एन.सी.सी. छात्र – छात्राओं व कालेज स्टॉफ को बताए यातायात के नियम*

• *अभियान मे बिना हेलमेट पहने या बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने की दी समझाइश*

• *दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, ट्रैफिक सिग्नल का पालन, ओवर स्पीडिंग आदि यातायात नियमों से कराया अवगत साथ ही प्रति वर्ष होने वाले वाहन दुर्घटनाओ के संबंध मे भी बताया गया*

 

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार बढ़ते वाहन दुर्घटनाओ को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस के द्वारा लगातार आम जन को जागरूक किया जा रहा है । इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के द्वारा यातायात नियमों के प्रति आमजन मे जागरूकता लाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था था । इसी क्रम मे थाना यातायात के द्वारा जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बोरावां मे यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने हेतु अभियान चलाया गया ।

 

इस खबर पर भी एक नजर 👇

 

इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 21.06.2025 को जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज बोरावां में आयोजित एन.सी.सी. के वार्षिक कैम्प, जिसमें खण्डवा – खरगोन के लगभग 250 एनसीसी छात्र – छात्राओं को तथा कालेज स्टॉफ को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा समस्त छात्र – छात्राओं को यातायात जागरूकता संबंधी पम्पलेट्स बांटे गए तथा सभी छात्र – छात्राओं को वाहन चलाते समय हेलमेट तथा सीटबेल्ट पहनने, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बिठाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, ओव्हर स्पीडिंग में वाहन न चलाने आदि नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया एवं उनके परिजनों को भी समझाईश देने हेतू बताया गया जिससे कि वाहन दुर्घटनाओ मे कमी आ सके ।

इस खबर को जरूर देखें 👇

 

उक्त जागरूकता अभियान के दौरान यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश सोलंकी, एन.एन.के कर्नल श्रीमान के. राजेश एवं प्रआर. 705 मोहन बर्फा कॉलेज का स्टाफ व यातायात थाने का स्टाफ मौजूद रहा ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!