Breaking News in Primes

चुरहट के बूढ़ी माता मन्दिर में चोरी करने वाला चोर को पुलिस ने दबोचा।

0 138

चुरहट के बूढ़ी माता मन्दिर में चोरी करने वाला चोर को पुलिस ने दबोचा।

 

 

मजहब 24 घण्टे के अन्दर चुरहट पुलिस ने रमकुडवा पहाड़ से किया गिरिफ्तार कर पहुंचाया जेल।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

पुलिस अधीक्षक डा. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट आशुतोष व्दिवेदी के कुशल मार्गदर्शन मे एवं थाना प्रभारी चहट दीपक सिंह बघेल के नेतृत्व मे चुरहट पुलिस के द्वारा बूढी माता मन्दिर मे चोरी करने वाले आरोपी को मजहब 24 घण्टे के अन्दर चुरहट पुलिस ने रमकुडवा पहाड़ से गिरिफ्तार कर जेल दाखिल किया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 6-7 जून 2025 की दरमियानी रात चुरहट के झदवा देवी बढी माता मन्दिर मे हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये चुरहट थाना पुलिस द्वारा तत्काल घटना पर अपराध क्र. 365/25 धारा 331 (4), 305 (ए), 298 बी.एन.एस. कायम किया जाकर जाँच की गई । घटना मे तत्काल कार्यवाही करते हुये चुरहट बाजार मे लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरे से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई गई तो आरोपी जीतेन्द्र सिंह चन्देल पिता नारेन्द्र सिंह चन्देल उम्र 23 साल सा. बुढनवार थाना गोहपारू जिला शहडोल का घटना कारित करते हुये कैमरे मे दिखा जिसकी पता तलास किया तो आरोपी मय माल के रमकुडवा पहाड में छिपा था जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया । तलाशी लेने पर आरोपी से चोरी गया मसरूका जप्त किया गया आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपी को जेल भेजा गया ।

 

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उपनिरी. दीपक सिंह बघेल, सउनि मनोज प्रजापति, प्र.आर. 120 पुष्पेन्द्र मिश्रा, प्र.आर. 357 धीरेन्द्र सिंह बागरी, प्र.आर. 91 करन तिवारी, प्र.आर. 309 नीतेश प्रजापति, आर. 391 रणफते सिंह, आर. 464 बृजकिशोर शुक्ला, आर. 494 अभिषेक शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!