Breaking News in Primes

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की जन्म जयंती त्रि शताब्दी वर्ष में हुआ संगोष्ठी का आयोजन

0 77

विधायक सिसोदिया के मुख्य आतिथ्य में

 

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की जन्म जयंती त्रि शताब्दी वर्ष में हुआ संगोष्ठी का आयोजन

 

भैसोदा मंडी। पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की त्रि शदाब्दी के उपलक्ष्य में मनाई जा रही 300 वीं जन्म जयंती को लेकर प्रदेश में हो रहे आयोजनों के अंतर्गत 24 मई शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्र के विधायक चंदर सिंह सिसोदिया के मुख्य आतिथ्य में संगोष्ठी का आयोजन भैंसौदा मंडी मंडल में किया गया।

विधायक चंदर सिंह सिसोदिया द्वारा इस अवसर पर लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की छवि पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई उसके बाद क्षेत्रीय विधायक चंदर सिंह सिसोदिया का उपस्थित भाजपा कासरकर के द्वारा स्वागत किया गया। संगोष्ठी में संबोधित करते हुए विधायक सिसोदिया के द्वारा लोकमाताअहिल्या के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर गरोठ नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया, जिला मंत्री अजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष उमेश पाटीदार, नगर परिषद् भैसोदा अध्यक्ष गायत्री अजय पौराणिक, उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, समस्त मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*फोटो : 001संबोधित करते विधायक सिसोदिया*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!