Breaking News in Primes

भाजपा जिला मंत्री को पितृशोक, मुखाग्नि में उमड़ा जन सैलाब।  कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विधायक भी हुए सामिल।

0 421

भाजपा जिला मंत्री को पितृशोक, मुखाग्नि में उमड़ा जन सैलाब।

 

कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विधायक भी हुए सामिल।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

जिले के वरिष्ठ संविदाकार जीसीएम कंपनी के मालिक भाजपा जिला मंत्री वार्ड पार्षद क्र. 6 नगर परिषद मझौली लवकेश सिंह एवं समाजसेवी नागेंद्र सिंह कन्हाई निवासी देवरी (कठहा) के पूज्य पिता,व रोजगार सहायक देवरी रवि सिंह बघेल के नाना जी सेवा निवृत शिक्षक अनियार सिंह गहरवार का 98 वर्ष की उम्र में 9 मई की साम निधन हो गया। जिसकी खबर क्षेत्र में फैलते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का उनके घर तांता लग गया।वहीं आज 10 मई को हुए दाह संस्कार में लोगों का जन सैलाव देखा गया। जहां जात -परिवार,नात-रिस्तेदार, पार्टी कार्यकर्ता, मृतक एवं उनके परिवार के शुभचिंतकों के साथ क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम भी शामिल रहे।

बताते चलें कि मृतक सेवा निवृत्त शिक्षक अनियार सिंह गहरवार के सात संताने थी जिसमें तीन पुत्र व चार पुत्री है जो सभी शादी सुधा , पुत्र- पुत्री व नाती- नातिन के साथ सुखय जीवन यापन कर रहे हैं ऐसे खुशियों से भरा संपूर्ण परिवार छोड़कर गृह निवास देवरी (कठहा) में 9 मई को दिवंगत हो गए जिनका अंतिम संस्कार आज 10 में को गृह निवास के पावन भूमि पर किया गया। मृतक शिक्षा विभाग के साथ-साथ समाज में भी अपनी विशेष छवि बने हुए थे जिसकी चर्चाएं क्षेत्र में मृत्यु उपरांत आज चरितार्थ हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!