Breaking News in Primes

अवैध नसें के खिलाफ मड़वास पुलिस की कार्यवाही।

छः किलो मादक पदार्थ गाजे के साथ 3 आरोपी के खिलाफ मामला हुआ पंजीबद्ध।

0 180

अवैध नसें के खिलाफ मड़वास पुलिस की कार्यवाही।

 

छः किलो मादक पदार्थ गाजे के साथ 3 आरोपी के खिलाफ मामला हुआ पंजीबद्ध।

 

सीधी/धौहनी/मझौली

 

सीधी पुलिस द्वारा लगातार अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही जारी है किसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा(भापुसे) के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी अरविंद श्रीवास्तव व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी रोशनी ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी मड़वास उनि केदार परौहा के नेतृत्व में मड़वास पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 6किलो ग्राम गाजे इसकी कीमत 1.5 लाख के लगभग है 2 लाख 78 हजार रुपए का मसरूका जप्त कर विधि विरुद्ध बालक सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है।

जप्त अन्य मशरूका में 1 नग परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमत 20 हजार रूपये कीमती दो नग मोबाईल फोन कुल कीमती 2 लाख 78 हजार रूपये का मशरूका जप्त किया गया है।

 

मामले के संबंध में प्रेस रिपोर्ट जारी जानकारी देते हुए बताया गया कि अवैध मादक पदार्थ के परिवहन विक्रय एवं भण्डाराण के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में 7 मई 2025 को थाना प्रभारी मड़वास को जरियें मुखविर सूचना मिली कि एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति अबैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर पथरौला तरफ से मड़वास अकला होते हुये नदहा जा रहे है। मुखविर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाकर उनके मार्गदर्शन में स्वयं के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मुखविर के बतायें अनुसार रवाना होकर अकला पहुचकर नाकाबंदी की गई जो कुछ समय बाद मुखविर बताये अनुसार एक सफेद रंग की मोटर सायकल आते दिखी जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा गया तथा दोनो से नाम पता पूछा गया जो अपना नाम सुनील साहू पिता बृजलाल साहू उम्र 22 वर्ष निवासी नदहा एवं दूसरा व्यक्ति का नाम पता पूंछा गया जो विधि विरूद्ध बालक होना बताया जिनके मोटर सायकल में रखे झांले को चेक किया गया जिसमे भूरे रंग की पोलीथिन के 6 पैकेट मिले, जो उक्त पैकेट को खोलकर देखा गया जो मादक पदार्थ गांजा कुल 6.130 किलोग्राम कीमती 108000/- रूपये का पाया गया। आरोपियों ने पूछतांछ में बताया कि अमर सिंह राठौर निवासी व्योहारी जिला शहड़ोल से उक्त मादक पदार्थ गांजा लेकर आये है। कुल 06 किलोग्राम गांजा कीमती 01 लाख 08 हजार रूपये, परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 1.5 लाख एवं दो नग मोबाईल कीमती 20 हजार कुल कीमती 2 लाख 78 हजार रूपये आरोपियों से जप्त कर उसके परिवहन और रखने के संबंध में से वैद्य दस्तावेज की मांग की गई जो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये आरोपियों का उक्त कृत्य एनडीपीएस की धारा 8, 20बी के तहत दंडनीय पाए जाने पर थाना मड़वास में अपराध कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया है।

 

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मड़वास उनि. केदार परौहा, उनि. आर.बी. सिंह, सउनि राजकुमार परिहार, प्र.आर. लोकेन्द्र, खतक आर मोनू, चन्द्र कुमार, गोविंद एवं राकेश की अहम भूमिका रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!