Breaking News in Primes

कौशाम्बी: 12वीं बोर्ड परीक्षा में अनुष्का सिंह ने 96:80 % प्राप्त कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, जिले का नाम किया रोशन

0 24

News By-नितिन केसरवानी

कौशांबी जिले के अजूबा की रहने वाली एक होनहार छात्र ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से शिक्षा जगत में बड़ा मुकाम हासिल किया है रासुलपुर भंडारा निवासी अखिलेश प्रताप सिंह की बेटी ने इंटर की परीक्षा में यूपी में दूसरा स्थान हासिल किया है अपने परिवार के साथ-साथ ही नही बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है यूपी बोर्ड इण्टर का घोषित परिणाम में अनुष्का ने जिले सहित प्रदेश में परचम लहराया है।

धर्मा देवी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली अनुष्का सिंह यूपी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है इस स्कूल का इतिहास रहा है की यूपी बोर्ड का हाई स्कूल हो या इंटर का हो इस स्कूल के आने वाले छात्र-छात्राएं लगातार हर वर्ष जिले का नाम रोशन करते रहे हैं अगर बात की जाए कि जिले की टॉप 10 सूची में 10 छात्रों के नाम रहता है तो इसमे से 6 से 7 छात्र या छात्राएं धर्म देवी इंटर कॉलेज के होते है। इस बार अनुष्का सिंह ने यूपी में दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश में तहलका मचा दिया है।

यूपी का कौशांबी जिला नकल के नाम पर मशहूर था यहां पर बिहार, बंगाल, झारखंड महाराष्ट्र,एमपी, सहित तमाम प्रदेशों के छात्र-छात्राएं कौशांबी जिले में आकर अपना एडमिशन करवाते थे और नकल के भरोसे परीक्षा पास कर लेते थे लेकिन 2014 के बाद से लगातार माहौल बदला और कौशांबी जिले में नकल का नामोनिशान धीरे-धीरे खत्म हो गया पूर्व में रहे जिलाधिकारी राज मणि यादव ने नकल पर लगाम लगाना शुरू कर दिया था तभी से धीरे-धीरे नकल पर काबू पाया गया वहीं सरकार ने नकल के नाम पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जिससे नकल पर काबू पाया गया और यहां पर बाहर से आने वाले छात्र-छात्राएं धीरे-धीरे कम होते गए।

बात करें इंटर की या हाई स्कूल की तो अब स्कूलों में जो रजिस्ट्रेशन होता है वह 500 के आसपास ही हो पता है अगर बड़े स्कूल है तो 500 क्रॉस कर पाते हैं नहीं तो 500 के अंदर ही रजिस्ट्रेशन होता है यानी कि अब बाहर के छात्रों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया है तो स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्र हैं जो रेगुलर आते हैं वही लोग का रजिस्ट्रेशन किया जाता है पहले या रजिस्ट्रेशन एक स्कूल में 2000 से अधिक होता था लेकिन अब माहौल बदला और अब 500 छात्र भी पूरे नहीं हो पाते।

अनुष्का ने बताया है कि उनके पिता अखिलेश प्रताप सिंह सीआईएसएफ में जवान है। उनकी माता कुसुम सिंह ग्रहणी है घर पर रहकर घर का काम काज और खेती का काम करती है। अनुष्का आईएएस बनने की ख्वाहिश रखती है और इस की तैयारी भी करना चाहती हैं आईएएस बनकर देश के लिए सेवा करना चाहती हैं और अनुष्का भाई बहनों में तीसरे नंबर पर है।

यूपी बोर्ड के दूसरा स्थान प्राप्त करने पर अनुष्का सिंह ने अपने माता-पिता और गुरुजनों का श्रय दिया है। अनुष्का कहना है कि हमारे जो गुरु लोग हैं वह बड़ी मेहनत से पढ़ाते हैं जो हमने आज यूपी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है वह हमारे गुरुओ का आशीर्वाद है उनकी मेहनत और लगन के कारण हमने यूपी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

अनुष्का सिंह का कहना है कि वह 05 से 07 घंटे तक पढ़ाई करने का काम करती हैं स्कूल से आने के बाद भी पढ़ाई पर जोर देती हैं 6 घंटे तक वह सोने का काम करती हैं उनका कहना है कि अगर कुछ करना है तो अपनी नींद को मारना होगा और किताब खोलकर पढ़ना होगा और उसका कहना है कि जो लोग पढ़ाई करते हैं उनके लिए कोई चीज मुश्किल या नामुमकिन नहीं होती इसलिए हम छात्र-छात्राओं को कहना चाहते हैं कि कम से कम समय और ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करने का काम करें जिससे वह आगे चलकर कुछ बन सके।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!