Breaking News in Primes

प्रभारी मंत्री ने आमजनमानस से अपील की ज्यादा से ज्यादा लोग इस मेले में आकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी प्राप्त करें एवं लाभ उठायें

0 21

News By- हिमांशु उपाध्याय

उ0प्र0, सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के अन्तर्गत 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यमक्र में विभिन्न योजनाओं में किया गया पुरस्कार वितरण

कौशाम्बी: केंद्र सरकार के सफल 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के अन्तर्गत 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डायट मैदान, मंझनपुर में चल रहें महोत्सव कार्यक्रम में मा0 राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार उद्यान/कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उ0प्र0/प्रभारी मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह जी द्वारा अन्नदाता किसान समृद्धि योजनान्तर्गत औद्यानिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 कृषकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सहभागिता, भेड़ पालन तथा मिनी नंदिनी योजनान्तर्गत 04 कृषकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना तथा मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड योजनान्तर्गत 07 मत्स्य पालकों को प्रमाण पत्र, नमामि गंगे योजनान्तर्गत जैविक खेती को प्रोत्साहित करने वाले 02 प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। सबमिशन आन एग्रीकल्चर मेकनाइजेशन योजनान्तर्गत हारवेस्टर के लिए 01 कृषक को रू० 8.56 लाख तथा कस्टम हायरिंग सेन्टर के लिए 02 कृषकों को रू० 8.00 लाख रूपये का डमो चेक का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत 02 किसानों को डेमो चेक का वितरण किया गया। पी०एम० कुसुम योजनान्तर्गत 01 कृषक को सोलर पम्प एवं पी०एम० सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत 10 उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की नवनियुक्त 09 आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण का वितरण किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्ग स्वयं सहायता समूह की 05 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं रिवाल्विग फंड रू0 2.73 करोड़ के डेमो चेक का वितरण किया गया।

परिवहन विभाग द्वारा 32 महिलाओं को ई-रिक्शा प्रशिक्षण प्राप्त कराकर 03 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया। मातृत्व एवं शिशु बालिका मदद योजनान्तर्गत 04 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं ग्राम पंचायतों में प्रशंसनीय कार्य करने वाली 07 महिला प्रधान को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजनान्तर्गत 08 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत 02 लाभार्थियों को आवास की चाभी का वितरण। सी.एम. युवा रोजगार विकास अभियान योजनान्तर्गत 20 लाभार्थियों को डमी चेक एवं एम०वाई०एस०वाई० योजनान्तर्गत 09 लाभार्थियों को डमी चेक का वितरण। टैबलेट वितरण योजनान्तर्गत 19 छात्रों को टैबलेट का वितरण किया गया। मनरेगा योजनान्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 07 ग्राम प्रधानों एवं रोजगार सेवको को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। ओ०डी०ओ०पी० योजनान्तर्गत फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना करने वाले 05 लाभार्थियों को डमी चेक का वितरण किया गया। ग्लोबल इन्वेसटर समिट अन्तर्गत जनपद में उद्यम स्थापित करने वाले 02 निवेशकों को प्रशस्ति पत्र एवं वृद्धावस्था पेंशन के 20 लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। निराश्रित महिला पेंशन के 03 लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। विधवाओं से विवाह करने पर दम्पति पुरस्कार योजना के अन्तर्गत 01 दम्पति को पुरस्कार वितरित किया गया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजनान्तर्गत 55 लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्र एवं शादी अनुदान योजनान्तर्गत 15 कन्याओं को शादी अनुदान का स्वीकृत पत्र वितरित किया गया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजनान्तर्गत 08 दिव्यांगजनो को ट्राई साइकिल एवं 02 व्हील चेयर का वितरण किया गया। आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत 102 लाभार्थियों का पात्रता की जाँच की गयी तथा 11 आयुष्मान कार्ड बनाये गये एवं 09 पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। क्षय रोग से ग्रसित 02 रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। महाकुम्भ 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 02 चिकित्सकों को प्रशस्ति का वितरण किया गया। महाकुम्भ 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 06 सफाईकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं महिला कल्याण विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 06 कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। खाद्य एवं रसद विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 07 कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। खाद्य विपणन विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 03 कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र, सेवायोजन विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 01 कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं सहकारिता विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 03 कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। आकांक्षारक विकास खण्डों में कार्यरत 02 सी०एम० फेलों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं लघु सिंचाई विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 04 कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री जी ने आमजनमानस से अपील करते हुए कहा कि सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस कार्यक्रम का समापन 27 मार्च 2025 को किया जायेंगा। कार्यक्रम में जनपद के सभी लोग शामिल होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकतें है और इसका प्रत्यक्ष लाभ भी ले सकतें हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!