Breaking News in Primes

राजवाड़ा क्षेत्र में लोगों पर पानी की बौछार करते चल रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, 3 लोग बेहोश

0 17

राजवाड़ा-क्षेत्र-में-लोगों-पर-पानी-की-बौछार-करते-चल-रहे-ट्रैक्टर-की-चपेट-में-आने-से-एक-युवक-की-मौत,-3-लोग-बेहोश

इंदौर
मध्य प्रदेश आर्थिक शहर इंदौर में रंगपंचमी पर चल रही गेर में बड़ी घटना हो गई है। रंगपंचमी पर शहर में चल रही गेर में लाखों लोगों की भीड़ पहुंची है। इसी दौरान राजवाड़ा क्षेत्र में लोगों पर पानी की बौछार करते चल रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि, अनियंत्रित होकर गिरे शख्स के पेट के ऊपर से ट्रेक्टर का पहिया निकल गया, जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में एंबुलेंस को सूचना दी गई। करीब 3 मिनट के भीतर ही लाखं लोगों की भीड़ के बीच एंबुलेंस पहुंची और गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की ओर से भी बड़ा अपडेट सामने आया है। हादसे पर संवेदनशलता दिखाते हुए सीएम मोहन यादव ने गेर में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। साथ ही, सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री इंदौर एयरपोर्ट से ही उज्जैन के लिए रवाना हो गए। फिलहाल गेर में भारी पुलिस बल तैनात है। ड्रोन के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से भीड़ पर नजर रखी जा रही है।

भीड़ में दबने से 3 बेहोश
हादसे के बाद झूमते-नाचते लोगों के बीच हड़कंप मच गया। अचानक हुई इस घटना के बाद मौके पर टेंशन की स्थिति बन गई। वहीं, भीड़ के बीच दबने के कारण गेर में शामिल 3 लोग घबराहट से बेहोश हो भी गए। जबकि, फाग यात्रा के दौरान एक शख्स की तबीयत भी बिगड़ गई। पुलिस ने जैसे तैसे उसे भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

सीएम मोहन का कार्यक्रम कैंसिल, मुआवजे का ऐलान
हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए इंदौर में चल रही विश्व प्रसिद्ध गेर में पहुंचने से इंकार कर दिया। अशोकनगर के करेला मेले से लौटते समय मुख्यमंत्री कुछ ही देर में इंदौर पहुंचने वाले थे। यहां सीएम मोहन यादव पहुंच रहे थे, लेकिन हादसे के चलते युवक की मौक हो गई। इस दौरान सीएम यादव ने न सिर्फ मृतक के परिजन मृतक को सांत्वना दी, बल्कि शासन की ओर से मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी कर दी है।

अबतक नहीं हो सकी मृतक की पहचान
गेर में वाहन की चपेट में आए युवक क मौत के बाद गेर में हड़कंप मच गया। फिलहाल, एंबुलेंस की सहायता से मृतक को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। इस दौरान लाखों लोगों में गजब का सोहार्द देखने को मिला, तत्काल एंबिलेंस के घटना स्थल तक पहुंचने और वापस अस्पताल के लिए रवाना होने के लिए एंबुलेंस को रास्ता दिया गया। बताया जा रहा है कि, अबतक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष मालूम हो रही है। मृतक ने चौकड़ी दार शर्ट और जींस पहन रखी है। सीने पर ट्रैक्टर का टायर चढ़ने से उसकी पसली में अंदरूनी चोट आई, जिसके चलते उसकी मौत होने की संभावना जताई जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!