Breaking News in Primes

नानपुर में आदिवासी संस्कृति का लोकपर्व भगोरिया हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

0 95

नानपुर में आदिवासी संस्कृति का लोकपर्व भगोरिया हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

 

नानपुर

आदिवासी संस्कृति का लोकपर्व भगोरिया हर्षोल्लास उल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार रात से ही दुकानदार अपनी दुकान की तैयारी में व्यस्त दिखाई दिए। जैसे जैसे तापमान बढ़ता गया उसी प्रकार भगोरिया का रंग चढ़ता गया। खाद्य सामग्री व खिलोने की दुकानें सुबह से ही सजकर तैयार थी। ग्राम पंचायत की और से पेयजल सहित अस्थाई शोचालई की व्यवस्था की गई थी।ग्रामीणों ने झूले चकरी सहित ठंडा पेय पदार्थ का खुब आनंद लिया। आदिवासी संस्कृति के इस पर्व पर आधुनिकता हावी रही वही युवक युवती परंपरागत परिधान में दिखाई दिए। एक जैसे परिधान में युवक युवतियों ने मादल की थाप व बासुरी की तान पर खुब नृत्य किया। दोपहर भाजपा के विधायक व म प्र शासन के केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान अपनी टीम के साथ ग्राम पंचायत भवन पहुँचे जहा भाजपा नेताओ द्वारा साफ़ा बांधकर स्वागत किया, उसके बाद अपने समर्थको के साथ मैला स्थल पहुँचे।उन्होंने मादल बजाकर नृत्य करते दिखाई दिए।यहाँ पर मोरासा,फाटा, नानपुर की और से मादल बजाकर भगोरिया पर्व का आनंद लिया गया व सभी आदिवासी भाई बहनो को भगोरिया पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

*कांग्रेस नेताओ ने बासुरी की तान व मादल की थाप पर खूब थिरके*

दोपहर 2बजे के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक मुकेश पटेल व आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल को साफ बांधकर स्वागत किया । साई मंदीर पर ढोल मादल पर अपने समर्थको के साथ भगोरिया पर्व का आनन्द लिया। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ता कैलाश चौहान , भुरू चौहान, विक्रम मोर्य की अगुवाई में ढोल मादल के साथ परंपरागत गैर निकाली व भगोरिया पर्व की सभी को शुभकामनाए दी। होली के एक सप्ताह पूर्व मनाए जाने वाले आदिवासी संस्कृति का पर्व की क्षेत्र में धूम रहती है। लगभग भगोरिया में हजारों की तादात में क्षेत्र से व विदेशी पर्यटकों भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने खिलोने व खाद्य सामग्री के साथ बर्फ गोला,व फल फ्रूट की रिकार्ड खरीदारी की गई। केबिनेट मंत्री के साथ जिला अध्यक्ष संतोष परवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर शाह, मंडल अध्यक्ष, सुरेश सस्तिया, गोविंद गुप्ता, दशरथ चंदेल,सरपंच सकरी समरथ मोर्य, पूर्व उपसरपंच जितेन्द्र प्रसाद वाणी, डिम्पु राठौड़ घनश्याम माली, जनपद उपाध्यक्ष मेहर सिह चौहान, राजू सरपंच, सज्जन मोर्य, समरथ मोर्य, मुकाम मोर्य सहित आस पास के सरपंच, पटेल तड़वी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

*पुलिस प्रशासन ने ट्राफिक की व्यवस्था चाक चौबंद की*

स्थानीय पुलिस ने भगोरिया पर्व में आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुऐ बड़े वाहन जैसे कंटेनर, ट्राले, ट्रेलर को शहर की दोनो सीमाओं पर सुबह 10 बजे से रोक दिया गया था, साथ ही दो पहिया वाहन को निर्धारित स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था की गई थीं। जिससे ट्राफिक कंट्रोल कर आवश्यक वाहन की आवाजाही जारी रही। पुलिस प्रशासन की बदमाशो पर पैनी नजर थी साथ ही मैला स्थल सहित प्रमुख चौराहों पर सी सी टीवी कैमरे से नजर रखी गई।पुलिस प्रशासन की और से अनुविभागीय अधिकारी नीरज नामदेव मौजूद रहे। थाना प्रभारी मुकेश कनासिया ने इस प्रतिनिधि को बताया की बाहर से अतिरिक्त फोर्स की तैनाती के साथ भगोरिया पर्व शांति से संपन्न हुआ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!