Breaking News in Primes

25 लाख रुपए के जम्बो डीजल जनरेटर को हडपने वाले बदमाश को पुलिस ने हिरासत में लेकर किया बरामद

0 316

25 लाख रुपए के जम्बो डीजल जनरेटर को हडपने वाले बदमाश को पुलिस ने हिरासत में लेकर किया बरामद

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

बलकवाडा पुलिस ने वर्ष 2022 से फरार आरोपी को इंदौर से पकड़कर जम्बो डीजल जनरेटर को राजस्थान से बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12 जुलाई 2022 को फ़रियादी सतेंद्र पिता कृष्ण पाटीदार इंदौर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि मेरी फर्म जनरेटर किराए से देने का काम करती है मेरी फर्म पर नीलेश बनकर निवासी इंदौर ने आकर बोला कि मुझे जनरेटर किराए से लेना है मेने उससे वर्क ऑर्डर मांगा तो उसने मुझे दिनांक 3 जून 2019 को मेरी फर्म का व्यंकटेश एनर्जी के नाम से वर्क ऑर्डर बनाकर 1 लाख 60 हजार रूपए प्रति माह किराए का बनाकर उसने लाकर मुझे दिया था वर्क ऑर्डर के बाद मेने उसे 7 जून 22 को नारायण डेयरी से उसे जनरेटर दे दिया वर्क ऑर्डर के हिसाब से उसने मुझे किराया नहीं दिया तो मेने उससे अपना जनरेटर वापस मांगा तो उक्त व्यक्ति नीलेश बनकर मेरा उक्त डीजल जनरेटर वापस न करते हुये अमानत में खयानत कर हडप लिया है रिपोर्ट के बाद पुलिस ने प्रकरण को विवेचना में लिया।

बलकवाडा पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराकर पुलिस टीम की मदद से बदमाश के बारे में जानकारी एकत्र की गई, आरोपी नीलेश पिता मधुकर बनकर जाति मराठा उम्र 45 साल निवासी पिपलियाना इंदौर को टीम द्वारा इंदौर से 12 फरवरी 25 को गिरफ्तार कर रिमांड लेकर उससे उक्त अपराध में गया माल जम्बो डीजल जनरेटर कीमती 25 लाख रुपये को राजस्थान से जप्त किया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी पर अन्य थानों पर भी आपराधिक रिकार्ड दर्ज हे,उक्त प्रकरण मे एसडीओपी मनोहरसिंह गवली के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बलकवाडा रितेश यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी राजेन्द्र अवास्या,अशोक नैय्यर, धनसिंग पवार,अखिलेश भूरिया,नीरज यादव,पंकज शर्मा,राकेश चौहान,देवीसिंग चौहान,रवि शंकर तिवारी,नरेन्द्र जाट कम्प्यूटर ऑपरेटर अजय सोलंकी ,अनिल मोगरे सायबर टीम के अभिलाष डोंगरे,घनश्याम की सराहनीय भूमिका रही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!