Breaking News in Primes

अनिल सरकार बने भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष धरमजयगढ़ , 15 वार्ड में से 10 सीट पर भाजपा का कब्ज़ा 

0 124

अनिल सरकार बने भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष धरमजयगढ़ , 15 वार्ड में से 10 सीट पर भाजपा का कब्ज़ा

 

 

नगर पंचायत धरमजयगढ़ में एक बार फिर भाजपा ने बाजी मारी है,15 वार्ड में से भाजपा ने 10 सीट पर कब्ज़ा किया है, तो वहीं कांग्रेस ने 4 और निर्दलीय ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है। धरमजयगढ़ में पहली बार कोई अध्यक्ष इतने अधिक मतों से जीत हासिल किया है। अध्यक्ष के लिए अनिल सरकार को 5786 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस के राजीव अग्रवाल को 3323 वोट मिले, अनिल सरकार 2463 वोट से कांग्रेस के राजीव अग्रवाल को हराया है। वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा प्रत्याशी मीतु भद्र। वार्ड क्रमांक 2 शाहपुर कॉलोनी में भाजपा प्रत्याशी रीमा अधिकारी। वार्ड क्रमांक 3 में भाजपा प्रत्याशी माधो बाई। वार्ड क्रमांक 4 तुर्रापारा में कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी टीकाराम पटेल को 102 वोट से पराजीत किया है। वार्ड क्रमांक 5 निर्दलीय प्रत्याशी वंदना कटारिया ने भाजपा प्रत्याशी नीतु सिंह हराया है। वार्ड क्रमांक 6 में एक बार फिर भाजपा कमल खिलाने में सफल हुआ है यहां से भाजपा प्रत्याशी टार्जन भारती, वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा नेता विजय यादव, वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा प्रत्याशी जानू सिदार, वार्ड क्रमांक 9 में भाजपा प्रत्याशी अर्जना एक्का, वार्ड क्रमांक 10 में भाजपा प्रत्याशी श्यामलाल साहू को कांग्रेस के हफिजउल्ला खान ने हराया, वार्ड क्रमांक 11 से भाजपा नेता जगन्नाथ यादव, वार्ड 12 में वर्तमान कांग्रेस पार्षद गगनदीप सिंह कोमल, वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा प्रत्याशी अजय यादव, वार्ड क्रमांक 14 में भाजपा से नरेश राठिया वही वार्ड क्रमांक 15 में कांग्रेस 15 साल बाद कब्जा जमाने में कामयाब हासिल की है यहां से कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा के अगस्टिन एक्का को हराया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!