Breaking News in Primes

खरगोन पुलिस ने किया मोटर साइकल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार*

0 70

थाना बिस्टान

*खरगोन पुलिस ने किया मोटर साइकल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार*

 

खरगोन जिले से प्राइम संदेश

 

 

• *मोटर साइकल चोरी के 03 आरोपी गिरफ्तार*

• *आरोपीयो के कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकल जप्त*

• *जप्तशुदा मोटरसाइकल की कीमत लगभग 1,00,000/- रुपये*

 

पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये गये थे । पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री मनोहर बारिया के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य मे थाना कोतवाली खरगोन पर मोटर साइकिल चोरी करने वाले आरोपी के विरुध्द कार्यवाही की है ।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

थाना बिस्टान विगत कुछ दिनों से हो रही मोटरसाइकल चोरी की घटनाएं हो रही थी, जिनमे पुलिस टीम के द्वारा मोटर साइकल चोरी की घटना की पतारसी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था ।

 

पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर सागर पिता अमृत चौधरी उम्र 34 साल निवासी खादगांव थाना जामनगर जिला जलगांव महाराष्ट्र, सागर पिता शिवाजी चौधरी उम्र 26 साल निवासी खादगांव थाना जामनगर जिला जलगांव महाराष्ट्र एवं संजय पिता युवराज पाटील उम्र 45 साल निवासी खादगांव थाना जामनगर जिला जलगांव महाराष्ट्र को महाराष्ट्र पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया व इनके कब्जे से फरियादी निवासी ग्राम देवला की दिनांक 05.02.25 को चोरी हुई मोटरसाइकल जिस पर थाना बिस्टान पर अपराध क्रमांक 26/2025 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध होकर विवेचना मे था को नियमानुसार विधिवत जप्त किया गया । पूछताछ मे आरोपीयो ने एक अन्य मोटरसायकल थाना छेगांव माखन क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया है जिसे भी जप्त किया गया है ।

 

*गिरफ्तार आरोपी के नाम*

1. सागर पिता अमृत चौधरी उम्र 34 साल निवासी खादगांव थाना जामनगर जिला जलगांव महाराष्ट्र

2. सागर पिता शिवाजी चौधरी उम्र 26 साल निवासी खादगांव थाना जामनगर जिला जलगांव महाराष्ट्र

3. संजय पिता युवराज पाटील उम्र 45 साल निवासी खादगांव थाना जामनगर जिला जलगांव महाराष्ट्र

 

*जप्तशुदा मशरुका*

1. कुल 02 मोटर साइकल कीमती 1,00,000/- रुपये

 

*पुलिस टीम*

उक्त की गई कार्यवाही मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग भीकनगाँव श्री राकेश आर्य के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बिस्टान निरीक्षक श्री इलापसिंह मुजाल्दे, उनि संतोष कैथवास, उनि सुदामा मोरे, आर.977 विनायक राजावत, कावा प्र.आर.101 सतीशसिंह कुशवाह, कावा प्र.आर.222 मुकेश यादव, कावा म.प्र.आर.770 मनीषा सोलंकी, कावा म.प्र.आर.500 नुरी गरासे, आर.349 दीपक सोनी, आर. 639 जयपाल बघेल, आर.703 अनिल वास्केल, आर. 207 विष्णु जमरे, म.आर.988 रोशनी परिहार का विशेष योगदान रहा ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!