Breaking News in Primes

खिचड़ी सह भोज के साथ बंगो लोक भारती बैतूल जिले की बैठक सम्पन्न, जिला पदाधिकारीयो की हुई घोषणा!

0 138

खिचड़ी सह भोज के साथ बंगो लोक भारती बैतूल जिले की बैठक सम्पन्न, जिला पदाधिकारीयो की हुई घोषणा!

 

बैतूल जिले के चोंपना ग्राम में लक्ष्य पब्लिक स्कूल भवन में बंगो लोक भारती की जिला इकाई की विशेष बैठक सम्पन्न हुई। प्रकृति संस्कृति हित मे कार्य करने वाले लोक भारती से सम्बध्द बंगाली समाज के राष्ट्रवादी विचार धारा के संगठन का जिला बैठक में आगामी कार्यक्रमो की चर्चा की गई जिसमें बंगो संस्कार केंद्र संचालन करने के विषय मे चर्चा हुई।सभा का शुभारंभ भारत माता,नेताजी सुभष बोस तथा विवेकानन्द के छाया चित्र के सामने दीप प्रज्जलित करके किया गया,अथितियों का परिचय कराया गया,कार्यकर्ताओ को अपने बौद्धिक में प्रदेश संयोजक संजीव रॉय ने संगठन की कार्य पध्दति, संगठन का उद्देश्य और कार्यकर्ताओं की भूमिका विषय पर चर्चा किया।बंगो लोक भारती मुख्यरूप से बंगाली संस्कार संस्कृति,भाषा की समृद्धि बनी रहे तथा बंगो समाज द्वारा की जाने वाली कृषि,प्रकृति, पर्यावरण, मंगल परिवार,कला,कौशल,सहित राष्ट्र भावना से युक्त स्वावलंबी शसक्त समाज खड़ा हो,इस हेतु जो भी उचित कार्य करना हो उसे बंगो लोक भारती के कार्यकर्ता निरन्तर करेगी ऐसी सभी कार्यकर्ताओं में भावना जागृत करने का उद्देश्य है।रिटायर शिक्षक नारायण चन्द्र बल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बंगो लोक भारती का कार्य समाज के लिए प्रेरणा का विषय बनेगा ऐसा हम सभी कार्य एक दूसरे के सहयोग से करे ऐसा मनोभाव लेकर इस बैठक से जाए। जिला संयोजक मधुमंगल सरकार जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज जागरण के इस महान कार्य मे सभी अपने जीवन के अमूल्य समय से कुछ समय संगठन को दे ताकि एक आदर्श समाज को गढ़ने का बंगो लोक भारती के उद्देश्य को साकार रूप दे सके।बैठक का संचालन जिला सह संयोजक सुरेश गोलदार ने किया।बैठके में निर्णय लिया गया कि वर्तमान में इन केंद्र में बंगला भाषा का निशुल्क प्राथमिक शिक्षा हफ्ते में एक दिवस एक घन्टा प्रारम्भ करने की योजना है। जिसमे उक्त स्थानों में बंगो संस्कार केंद्र शुरू करने की योजना है।संस्कार केंद्र शुरू करने का दायित्व लेने वाले प्रमुख बटकीडोह नारायण चन्द्र बल,धरमपुर गणेश चक्रवर्ती,गांधीग्राम बिस्वजीत मण्डल,चिकलपाटी गोविंद सरकार,शक्तिगड दिलीप मंडल,निचिन्तपुर मनोज कुमार राय एवं उत्तम वाला,नारायणपुर प्रशांत गाईन, शिवसागर स्वपन कुमार मण्डल,आमडोह संगीता पांडे,रीता सरदार।प्रदेश संयोजक संजीव रॉय एवं बैतूल जिला संयोजक मधुमंगल सरकार तथा सह जिला संयोजक सुरेश गोलदार की सहमति से संगठन की जिला इकाई की घोषणा की जिसमें मातृ भाषा जिला प्रमुख नारायन चन्द्र बल(रिटायर्ड शिक्षक),जिला सम्पर्क प्रमुख दिवाकर हालदार,जिला संस्कार संस्कृति प्रमुख चँचल वैद्य,सह प्रमुख श्रीमती रीता सरदार,प्रशांत गाईन, जिला मीडिया प्रमुख विवेकानन्द बैरागी,जिला प्रचार प्रमुख बापी बैन,जिला व्यवस्था प्रमुख द्विजवर मित्री,सह व्यवस्था प्रमुख केशव सरकार,जिला प्राकृतिक कृषि प्रमुख बिस्नुपद हालदार,जिला लोक कला प्रमुख कृष्णपद राय, सह लोक कला प्रमुख उत्तम वाला,गोविंद सरकार, मातृ शक्ति जिला प्रमुख श्रीमती सिमा दस,सह जिला मातृ शक्ति प्रमुख श्रीमती संगीता पांडे तथा जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में गोपाल बढ़ई, लक्ष्मण हालदार,सुबोल चन्द्र दास,उपेंद्र मण्डल,डॉ दिलीप मंडलहाजु सरदार,शैलेंद्र मण्डल,मनोरंजन मल्लिक,तपन गाछा,मनोज राय, सुकुमार मण्डल,रणवीर विश्वास,विश्वजीत मण्डल,तपन वाइन, अनुराग मण्डल,रमेश सरकार,स्वपन मण्डल,अमियो मुखर्जी,दिनेश हालदार,असीम राय, गणेश चक्रवर्ती,हरसित सिकदार, दिलीप राय, शंकर पोद्दार,रमेन मण्डल,सुशील वाइन, अजय सरकार तथा महिला कार्यकारिणी में चन्दना सरकार,मीना राय, दीपाली पोद्दार,विनीता बढ़ई, अर्चना मजूमदार,अमियो सरकार को दायित्व दिया गया। बैठक के बाद खिचड़ी प्रसादी का कार्यक्रम भी था सभी ने खिचड़ी का आनंद लिया।आगामी बैठक में ब्लॉक सम्भाग तथा संकुल केंद्र की कार्यकरणी की घोषणा की जाएगी ऐसा निर्णय लिया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!