Breaking News in Primes

माँ के निधन के बाद बेटों ने रोटरी क्लब के माध्यम से करवाए नेत्रदान

0 1,675

ग्राम बालसमुद में हुआ पहला नेत्रदान

 

माँ के निधन के बाद बेटों ने रोटरी क्लब के माध्यम से करवाए नेत्रदान

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

 

नेत्रदान के प्रति अब जागरूकता बढ़ते जा रही है कसरावद तहसील क्षेत्र के ग्राम बालसमुद में मोदी (पाटीदार )परिवार की कलावती बाई पति स्व. गजानंद मोदी का निधन रविवार सुबह 5 बजे हो गया,उनके पुत्र पाटीदार समाज के जिला अध्यक्ष उमेश मोदी,दिनेश मोदी और रमेश मोदी ने नेत्रदान की इच्छा जाहिर करते हुए धामनोद रोटरी क्लब के राधेश्याम धाडीया से सुबह संपर्क किया। सूचना मिलते ही क्लब के सदस्य सक्रिय हुए और धाडीया और नेत्रदान प्रभारी प्रकाश राठौड़ ने डा. सुनिधि राठौड़, वार्ड बाय सुरेंद्र मंडलोई के साथ जाकर नेत्रदान की प्रक्रिया को पूर्ण किया।आंखों का कॉर्निया निकाल कर आई बैंक इंदौर भेजा गया जो कि चार लोगों को रोशनी प्रदान करने के काम आएगा।क्लब अध्यक्ष मनीष छाबड़ा ने बताया कि नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। रोटरी क्लब भी इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा है। राधेश्याम धाडीया ने बताया कि बालसमद का यह पहला नेतदान है।परिवार ने नेत्रदान का निर्णय लेने पर क्लब के द्वारा साधुवाद प्रेषित किया गया और प्रमाण पत्र दिया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!