Breaking News in Primes

प्राइमरी टीचर के पास निकली इतनी संपत्ति, रेड करने वाली टीम भी हैरान, 52 प्लॉट सहित मिला सोना&चांदी

0 12

प्राइमरी-टीचर-के-पास-निकली-इतनी-संपत्ति,-रेड-करने-वाली-टीम-भी-हैरान,-52-प्लॉट-सहित-मिला-सोना-चांदी

शिवपुरी
 मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के भौंती में बुधवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने एक प्राथमिक सहायक शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के घर रेड की है। इस छापामार कार्रवाई के दौरान प्राथमिक शिक्षक के पास 8 करोड़ से अधिक की संपत्ति की जानकारी हाथ लगी है। प्राथमिक शिक्षक के खिलाफ एक शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में बताया गया था कि शिक्षक के यहां पर आय से अधिक संपत्ति है।

पूर्व कांग्रेस विधायक के करीबी

बताया जा रहा है कि भौंती के प्राइमरी टीचर सुरेश सिंह भदौरिया भिंड जिले के रहने वाले हैं। वह वर्ग तीन के शासकीय शिक्षक है और कैडर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ हैं। वैसे सुरेश सिंह भिंड के रहने वाले हैं। लेकिन शिक्षक बनने के बाद वह यही रहने लगे। यह भी सामने आ रहा है कि वह पिछोर के पूर्व कांग्रेस विधायक केपी सिंह के करीबी हैं। इसके साथ ही जमीनों के कारोबार से भी जुड़े हैं। वहीं, सुरेश सिंह भदौरिया पर हरिजन एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज हैं।

ईओडब्ल्यू को 8 करोड़ से अधिक की संपत्ति मिली

ईओडब्ल्यू ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि शिक्षक के नाम पर 8 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति है। जिनमें दुकानें, घर, कार, सोना-चांदी, ट्रक-ट्रैक्टर और भी अन्य चीजें शामिल हैं। आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दर्ज मामले के तहत यह कार्रवाई की गई। शिक्षक के घर से छापे में एजेंसी को एक रिहायशी भवन और 1करोड़ 70 लाख की 11 दुकानें, पिछोर रोड पर करीब 1 करोड़ की 10 दुकानें, करीब 5 करोड़ के 52 प्लॉट से संबंधित रजिस्ट्री के बारे में पता चला है।

आय से अधिक संपत्ति हुई बरामद

ईओडब्ल्यू के अनुसार सुरेश सिंह भदौरिया ने अपने सेवाकाल में लगभग 38 लाख 4 हजार रुपए वेतन के रूप में कमाए हैं। लेकिन, छापे में मिली संपत्तियों की अनुमानित कीमत 8 करोड़ 36 लाख 32 हजार 340 रुपए है। इस प्रकार, आरोपी ने अपनी वैध आय से 7 करोड़ 98 लाख 28 हजार 340 रुपए की अधिक संपत्ति अर्जित की है। ईओडब्ल्यू को छापे के दौरान 44 भू अधिकार पुस्तिकाएं और 12 बैंक खातों की पासबुक मिली हैं। जांच एजेंसी इन दस्तावेजों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

छापे में यह संपत्ति भी मिली

इसके अलावा चल संपत्ति में 4 लाख 71 हजार 370 रुपए कैश, 2342214 रुपए कीमत का 371 ग्राम सोना, करीब 128736 रुपए की 2 किलो 826 ग्राम चांदी, एक ट्रक, एक स्कॉर्पियो, फर्नीचर, एलसीडी टीवी और एसी, एक बाइक बरामद हुए। इसकी कीमत 31 लाख 90 हजार रुपए हैं। इसके अलावा एक ट्रैक्टर, 5 थ्रेसर, एक टैंकर, चार ट्रॉली और 25 लाख के तीन कल्टीवेटर भी बरामद किए हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!