नर्मदा किनारे स्वच्छता अभियान चलाकर मनाई सुभाष चंद्र बोस जयंती
राजू पटेल कसरावद (खरगोन)
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एवं क्रांतिवीर एवं आजाद हिन्द फौज के महानायक सुभाष चन्द्र बोस की जयंती कसरावद तहसील क्षेत्र के मां नर्मदा किनारे स्थित शालिवाहन मंदिर में शक्ति धाम पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट खरगोन जिले के भगवानपुरा द्वारा मनाई गई,जिसमें नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा देश मातृभूमि के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया गया,ट्रस्ट प्रमुख मनोज अकोदिया एवं उपस्थित सदस्यों द्रारा नेता सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई पश्चात मंदिर परिसर एवं नर्मदा किनारे साफ सफाई की गई जिसमें उपस्थित ट्रस्टी राजेन्द्र सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष रामेश्वर कुमरावत, उपाध्यक्ष दिनेश महाजन, पप्पू गोपाल, सचिव पर्वत सिंह सिसौदिया, किशोर सिंह खालसा, बलराम केवट, महेंद्र शर्मा,आशिर्वाद मोयदे,साहिल चंम्बा हिमाचल प्रदेश,प्रकाश केवट मंडलेश्वर आदि उपस्थित थे।